बिहार से राज्यसभा के पांच प्रत्याशियों को आज प्रमाण पत्र मिल गया, एनडीए के पांचों सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हुआ
प्रमाण पत्र लेते समय लालू के छोटे बेटे और बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. जबकि एनडीए की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार और जल संसाधन मंत्री संजय झा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मौजूद रहे.

पटना: जेडीयू से राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को राज्यसभा सभा सदस्य चुने जाने पर बिहार विधानसभा सचिव के हाथ से आज जीत का प्रमाण पत्र लिया. वहीं बीजेपी से डॉ सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को भी प्रमाण पत्र मिला.आरजेड़ी से प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह ने राज्यसभा का सर्टिफिकेट लिया.
अब ये पांचों राज्य सभा जाकर शपथ लेंगे. निर्वाचित पदाधिकारी बटेश्वरनाथ पांडेय ने इन पांचों को औपचारिक रूप निर्वाचित घोषित किया और सभी को सर्टिफिकेट देकर चुनाव संपन्न किया.
प्रमाण पत्र लेते समय लालू के छोटे बेटे और बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. जबकि एनडीए की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार और जल संसाधन मंत्री संजय झा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद रहे.
सभी निर्वाचित सदस्यों का 10 अप्रैल से कार्यकाल शुरू होगा और वह छह साल के लिए उच्च सदन के लिए निर्वाचित होंगे. जेडीयू के दोनों राज्य सभा सांसद दूसरी बार चुने गए हैं जबकि बीजेपी के विवेक ठाकुर पहली बार वहीं प्रेमचन्द गुप्ता छठी बार आरजेडी से गए हैं जो अपने आप में रिकॉर्ड है.
वहीं अमरेंद्र धारी सिंह पहली बार राज्य सभा आरजेड़ी से गए हैं. अमरेंद्र धारी सिंह जिन्हें एडी सिंह के नाम से जानते है इनको आरजेडी से टिकट दिए जाने पर विवाद हुआ था. पार्टी के बड़े नेताओं ने कहा था कि उन्होंने पहली बार नाम सुना है. वहीं कांग्रेस में भी एक सीट नहीं मिलने पर नाराजगी सामने आई थी.
Source: IOCL



























