एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ः प्रवासी मजदूरों और छात्रों को लेकर गुजरात से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंचेगी बिलासपुर

प्रवासी मजदूरों, कामगारों और छात्रों को दूसरे राज्यों से अपने राज्यों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई हैं. ये ट्रेन लॉकडाउन के तीसरे फेस में कई राज्यों से प्रवासियों को पहुंचा चुकी हैं.

देशभर में प्रवासी कामगारों और छात्रों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों और कामगारों को लेकर गुजरात से आने वाली पहली ट्रेन सोमवार सुबह बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी.

बिलासपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों और कामगारों को लेकर गुजरात से आने वाली पहली ट्रेन सोमवार सुबह लगभग 10 बजे बिलासपुर स्टेशन पर पहुंचेगी. जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है.

अधिकारियों ने बताया कि गुजरात से 1,208 श्रमिकों और अन्य लोगों को लेकर यह ट्रेन आ रही है. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा हर बोगी में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को सेनेटाइजर और मास्क दिए जाएंगे. स्टेशन के हर गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी जो यात्रियों की स्क्रीनिंग करेगी.

घर तक पहुंचाने के लिए 60 बसों का इंतजाम अधिकारियों ने बताया कि मजदूरों को बसों से उनके गांव और जिलों में भेजा जायेगा जहां उन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा. बिलासपुर जिले के लोगों के लिये 60 बसों की व्यवस्था की गई है. आने वाले लोगों को सम्बन्धित क्षेत्र के बसों में बिठाने और उनकी रवानगी के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं. स्टेशन के बाहर दो 108-एम्बुलेंस भी तैनात रहेंगी.

उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अलंग ने रेलवे स्टेशन में की गई तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. केंद्र सरकार ने तीसरे दौर के लॉकडाउन की शुरुआत के साथ ही दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और अन्य कामगारों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया था. ऐसी कई ट्रेनें पिछले एक हफ्ते में कई राज्यों से प्रवासियों को लेकर जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें

कल से 15 रूट्स पर दौड़ेगी ट्रेन: 1 घंटे पहले स्टेशन जाना होगा, नहीं मिलेंगे कंबल-चादर | बड़ी बातें

कोरोना मरीज की मौत के बाद सील किया गया नोएडा का फ्लिक्स हॉस्पिटल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget