एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: छात्र नेता के जेल से छूटने पर निकाला जूलूस, सरेआम की फायरिंग

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है कि जेल से छूटे छात्र नेता के जुलूस में शामिल कार पर एक समर्थक सरेआम राइफल से हवाई फायरिंग कर रहा है.

इलाहाबाद: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में आपराधिक छवि के छात्र नेता द्वारा जेल से छूटने पर बिना परमीशन के जुलूस निकालने और जुलूस में चलती कार की छत पर चढ़कर सरेआम हवाई फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है कि जेल से छूटे छात्र नेता के जुलूस में शामिल कार पर एक समर्थक सरेआम राइफल से हवाई फायरिंग कर रहा है.

छात्र नेता और उसके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अब इस मामले में छात्र नेता और उसके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ न सिर्फ केस दर्ज कर लिया है, बल्कि जुलूस में शामिल सभी गाड़ियों और उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का भी एलान किया है.

छात्र नेता अभिषेक सिंह सोनू के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मामले इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के छात्र नेता अभिषेक सिंह सोनू के खिलाफ कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं. युनिवर्सिटी के ही एक छात्र पर फायरिंग कर उसे ज़ख़्मी करने के मामले में अभिषेक सिंह सोनू पिछले काफी दिनों से जेल में था. तीन दिन पहले ही उसे जमानत मिली थी. सोमवार को जौनपुर जेल से छूटने के बाद वह करीब सौ गाड़ियों के काफिले के साथ इलाहाबाद आया और युनिवर्सिटी कैम्पस के आस पास असलहों के साथ जमकर शक्ति प्रदर्शन किया.

सामने आया है काफिले का एक वीडियो काफिले का एक वीडियो सामने आया है जिसमे अभिषेक का एक समर्थक जुलूस में अभिषेक की गाड़ी के ठीक पीछे कार की छत पर लगातार हवाई फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है. इस बारे में इलाहाबाद के एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और सख्त कार्रवाई की जाएगी. उनके मुताबिक़ जुलूस बिना परमीशन के निकाला गया था. हालांकि उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि बिना परमीशन निकले जुलूस को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget