एक्सप्लोरर

चंपावत में नकली नोटों की खेप बरामद, गिरफ्त में तीन आरोपी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है. पुलिस ने नोट छापने की मशीन भी बरामद की है.

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने नकली नोट के गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नकली नोटों का मामला चंपावत जिले में सामने आया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं. इसके अलावा पुलिस ने नोट छापने के उपकरण भी बरामद किए हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे फोटो स्टेट की दुकान में स्कैन कर नकली नोट बनाते थे. आरोपी इन नोटों को ग्रामीण इलाकों में चलाते थे. बतादें कि ये कार्रवाई टनकपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मिलकर की है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंपावत लोकेश्वर सिंह के आदेश और सीओ विपिन चन्द्र पंत के निर्देश में चलाए गए अभियान के तहत कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी की सयुंक्त टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने चार लाख रुपये के नकली नोट भी बरामद किए. आरोपियों के नाम वृजकिशोर, रियाज और हरदेव सिंह हैं. पुलिस ने बताया कि वृजकिशोर के पास से 2 लाख 40 हजार रुपये और रियाज के पास से 60 हजार रुपये बरामद किए गए थे. दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम नें ग्राम बिडौरा मझोला में हरदेव की दुकान पर छापा मारकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया. हरदेव के पास से पुलिस ने 1 लाख रुपये बरामद किया.

यह भी पढ़ें:

देश ने गलवान घाटी में 20 सैनिकों को खोया तो चीन में यह संख्या दोगुनी है- रविशंकर प्रसाद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
JNU यौन शोषण केस: कांग्रेस सांसद के सस्पेंशन की मांग, राष्ट्रपति से मिलेंगी BJP MP
JNU यौन शोषण केस: कांग्रेस सांसद के सस्पेंशन की मांग, राष्ट्रपति से मिलेंगी BJP MP

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget