एक्सप्लोरर

फिल्म 'स्पेशल-26' की तर्ज पर बनाई फर्जी सीबीआई टीम, छापा मारने पहुंचे तो पकड़े गए

उत्तर प्रदेश के संभल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां सीबीआई के फर्जी 16 अधिकारी पकड़े गए हैं. ये लोग स्पेशल 26 फिल्म की तर्ज पर टीम बनाकर छापा मारने पहुंचे थे.

संभल: फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर गैंग बना कर उत्तर प्रदेश के संभल में एक शुगर मिल में जाँच करने पहुंचे 16 फर्जी सीबीआई अधिकारियों को शक होने पर मिल स्टाफ़ ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस पूछताछ में इन फर्जी सीबीआई वालों की सारी हेकड़ी निकल गयी और अपने पूरे गैंग का खुलासा कर दिया. मामला असमोली थाना इलाके का है.

मामला थाना असमोली के डीसीएम शुगर मिल का है जहां गुरुवार की शाम शुगर मिल के अध्यक्ष को सूचना मिली कि शुगर मिल में कुछ सीबीआई के लोग छापेमारी करने आए हैं. अध्यक्ष सूचना मिलते ही तुरंत शुगर मिल पहुंचे तो देखा कि शुगर मिल में चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी.

शुगर मिल के कुछ कर्मचारियों को सभी आरोपियों ने एक तरह से बंधक बना लिया था और जहां मन कर रहा था वहां छानबीन कर रहे थे और फोटोग्राफी कर रहे थे, इतना ही नहीं यह सभी लोग फोटोग्राफी करते करते शुगर मिल के ऐसे डिपार्टमेंट में चले गए जहां फोटोग्राफी ही करना वर्जित है.

जिसको लेकर शुगर मिल के अध्यक्ष ने उनसे कहा कि आप इस जगह पर फोटोग्राफी मत कीजिएगा यहां पर किसी तरह की घटना भी हो सकती है. और अगर आप सीबीआई या विजिलेंस के लोग हैं तो फिर आप एक सिस्टम के आधार पर अपना काम कीजिएगा. लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी नहीं माने और अजीबो गरीब तरह की गतिविधियां करने लगे जिसको लेकर शुगर मिल के अध्यक्ष को मामला संदिग्ध लगा.

उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शुगर मिल के किसानों और कर्मचारियों ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया जिसके बाद सभी को पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि यह सभी आरोपियों ने एक फ़िल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर एक स्क्रिप्ट तैयार की थी उसके बाद शुगर मिल में लोगों ने छापेमारी की और उनपर अनैतिक दबाव बनाने की कोशिश की जिसके बाद सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि इनका जो मुख्य आरोपी संजय है वह मुरादाबाद का रहने वाला है उसने कुछ समय पहले एक विज्ञापन देकर यूपी के कई जनपदों में सीबीआई को युवकों की जरूरत है इस विज्ञापन के ज़रिये कई लोगों ने उनसे संपर्क किया और फिर एक नये किस्म के क्राइम की शुरुआत की.

गुरुवार को अमरोहा से दो लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर यह सभी लोग असमोली शुगर मिल पहुंच गए. जहां पकड़े जाने पर आरोपियों को यह भी लग रहा था कि उनको इस ट्रेनिंग पर लाया गया है क्योंकि मुख्य आरोपी ने उन सभी युवकों को बताया था कि तुम्हारी ट्रेनिंग होगी और उसके बाद सभी लोग शुगर मिल में पहुंच गए जहाँ ये पकड़े गये.

आरोपियों में अधिकतर युवक इंटर और ग्रेजुएशन पास किए हुए हैं. जबकि मुख्य आरोपी खुद को फार्मेसिस्ट बता रहा है इसमें एक आरोपी दिल्ली का रहने वाला भी है जो कि सीआईओ नामक एक संस्था को चलाता है. पुलिस ने सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और वो इस गिरोह के मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget