एक्सप्लोरर

लखनऊ: लगने लगे हैं आम के टिकोरे, किसानों को इस बार अच्छी फसल की है उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर तीन मई कर दी है, लेकिन आम की फसल पकने में मई तक का समय लगेगा ऐसे में आम के बाग से निकलकर लोगों तक पहुंचने में ज्यादा मुश्किलें नहीं आने सी संभावना है.

लखनऊ: गर्मियों का मौसम आ चुका है इसी के साथ सबको इंतजार है फलों के राजा कहे जाने वाले आम का. इस इंतजार के बीच एक आशंका भी है कि क्या लॉकडाउन की वजह से कहीं आम की फसल पर असर तो नहीं पड़ने वाला है. हर तरफ मजदूरों की कमी की बात आ रही है, कीटनाशक की कमी की आशंका भी चर्चा में है, ऐसे में क्या वाकई आम उगाने वाला किसान परेशान है और आशंका है कि लॉकडाउन का असर आम की फसल पर भी देखने को मिलेगा. इन्हीं सब सवालों का जवाब जानने आज आपको लखनऊ के मलिहाबाद लेकर चलेंगे. ये वो मलिहाबाद है, जो देश ही नहीं दुनियाभर में आम की फसल के लिए मशहूर है.

आम के पेड़ पर बौर फट चुकी है और छोटे छोटे टिकोरे टहनियों पर लटकते हुए देखे जा सकते हैं. बागों में कीटनाशक का छिड़काव हो रहा है और किसान आस लगाए हुए है कि 3 मई तक चलने वाला लॉकडाउन इससे आगे न बढ़े. ऐसा इसलिए क्योंकि अभी बाजार में कीटनाशक भी आसानी से मिल रहे हैं और मजदूर भी उपलब्ध हैं. अभी पेड़ों पर टिकोरे ही लगे हैं इसलिए बहुत ज्यादा मजदूरों की जरूरत भी नहीं है. आम पकने का समय 15 मई के बाद शुरू होगा और तब मजदूरों की जरूरत ज्यादा पड़ेगी. 15 मई के बाद जब आम तोड़े जाने लगेंगे तब ट्रांसपोर्टेशन की भी आवश्यकता होगी. ऐसे में अगले एक महीने तक आम की फसल को लॉकडाउन का ज्यादा असर नहीं झेलना पड़ेगा.

लखनऊ में मलिहाबाद में ही आम के बाग में किसानी करने वाले उमेश यादव के मुताबिक अभी बाजार में कीटनाशक आसानी से मिल रहा है. घरों से बाग तक आने में भी कोई दिक्कत नहीं हो रही है. अभी पेड़ों पर कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है ताकि फसल को नुकसान न हो. उन्होंने बताया कि अगर लॉकडाउन की समयसीमा 3 मई के बाद भी बढ़ी तो उनकी चिंता ज़रूर बढ़ जाएगी, लेकिन अभी कोई दिक्कत आम की फसल को लेकर नहीं है.

आपको बता दें कि मलिहाबाद लखनऊ के वो इलाका है, जहां किस्म किस्म के आम देश दुनिया में मशहूर हैं. यहां दशहरी, चौसा और लखनऊवा आम ज्यादा पैदा होता है. पहले मलीहाबादी आम भी उगाया जाता था लेकिन अब उसकी पैदावार बहुत कम हो गई है. अगर बात करें पूरे प्रदेश की तो उत्तर प्रदेश के प्रमुख आम उत्पादक जिले लखनऊ, अमरोहा, सम्भल, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर हैं.

लगभग ढाई लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभि‍न्न कि‍स्में उगाई जाती हैं. इनमें दशहरी, चौसा, लंगड़ा, फाजली, मल्लिका, गुलाब खस और आम्रपाली प्रमुख हैं. यूपी से करीब हर साल ढाई सौ टन आम की सप्लाई दूसरे देशों की जाती है. इस बार आम की फसल में थोड़ी दिक्कत शुरुआत में जरूर आई. जनवरी में ज्यादा सर्दी और मार्च महीने में असमय बारिश के कारण आम के बौर कम संख्या में और देर से निकले. ऐसे में अभी मौसम और सुविधाएं अनुकूल हैं. उम्मीद है कि 3 मई तक सब ठीक होगा और लॉकडाउन खत्म होने के बाद हम सबके हाथों में मीठा आम जरूर आएगा.

ये भी पढ़ें

PM मोदी ने कहा- देश को लॉकडाउन की भारी कीमत चुकानी होगी, जानें कितना हो रहा है नुकसान केरल: कोरोना वायरस के केस में भारी कमी, जानें- सरकार को कैसे मिली सफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget