एक्सप्लोरर

PM मोदी ने कहा- देश को लॉकडाउन की भारी कीमत चुकानी होगी, जानें कितना हो रहा है नुकसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि लॉकडाउन आर्थिक दृष्टि से बेहद महंगा साबित हो रहा है तो यहां जान सकते हैं कि लॉकडाउन के चलते देश को अब तक कितना आर्थिक नुकसान हो चुका है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का एलान कर दिया है. देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का आज आखिरी दिन था और आज ही पीएम ने इसकी अवधि बढ़ाने का एलान कर दिया है. हालांकि प्रधानमंत्री ने ये भी साफ कर दिया है कि इस लॉकडाउन के चलते देश को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है लेकिन ये देश के लोगों की जान की कीमत के आगे कुछ नहीं है.

आर्थिक दृष्टि से महंगा पर भारतवासियों की जान ज्यादा कीमती-पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि आर्थिक दृष्टि से देखें तो ये लॉकडाउन महंगा जरूर लगता है और इसकी बहुत बड़ी कीमत भारत को चुकानी पड़ी है लेकिन भारतवासियों की जान और उनके जीवन के आगे इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती है. देश को हो रहे आर्थिक नुकसान की तो हम प्रयासों द्वारा भरपाई कर सकते हैं लेकिन देशवासियों की जान से कोई समझौता नहीं कर सकते हैं.

आर्थिक नजरिए से कितना महंगा लॉकडाउन ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आर्थिक दृष्टि से भारत के लिए ये लॉकडाउन कितना महंगा साबित होने वाला है. बता दें कि 21 दिनों का लॉकडाउन आज खत्म हो चुका है और इतनी ही अवधि में देश को करीब 8 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हो चुका है.

किसने दिया अनुमान न्यूज एजेंसी प्रेस ट्र्स्ट ऑफ इंडिया पर आई एक खबर के मुताबिक रेटिंग एजेंसी एक्यूट रेटिंग्स ऐंड रिसर्च लिमिटेड ने ये अनुमान लगाया था कि लॉकडाउन की वजह से भारतीय इकोनॉमी को हर दिन करीब 35 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा. इस तरह पूरे 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की अवधि में जीडीपी को 7 से 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होना साबित होता है. इस रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि देशभर में पूरी तरह लॉकडाउन से भारतीय अर्थव्यवस्था को कुल मिलाकर 7-8 लाख करोड़ रुपये का झटका लग सकता है.

क्यों हो रहा है नुकसान देश में आर्थिक गतिविधियां लगभग पूरी तरह ठप हैं. रेल, बस, हवाई, लोकल यातायात पूरी तरह बंद हैं. औद्योगिक गतिविधियां पूरी तरह रुकी हुई हैं, राजस्व सेवाओं पर लगाम लगी हुई है. कुल मिलाकर सिर्फ कुछ जरूरी सेवाओं के लिए ही लॉकडाउन में छूट दी गई हैं लेकिन इनके दम पर अर्थव्यवस्था को ज्यादा मदद नहीं मिल पा रही है.

कब शुरू हुआ था लॉकडाउन पीएम मोदी ने 24 मार्च को देश में 21 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन की बात कही थी और 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच के 21 दिनों के लिए ये लॉकडाउन किया गया था.

आर्थिक मोर्चे पर रेटिंग एजेंसिया-आर्थिक संस्थान दे रहे हैं गिरावट का अनुमान वर्ल्ड बैंक ने अनुमान दिया है कि भारत की आर्थिक विकास दर पर कोरोना वायरस के कारण आए आर्थिक संकट का भारी असर होगा. इसके असर से 2020-21 में भारत की आर्थिक विकास दर घटकर 2.8 फीसदी तक नीचे आ सकती है.

ये भी पढ़ें

PM मोदी ने बताया, कोरोना से लड़ने के लिए देश में हैं पर्याप्त सुविधाएं और तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget