एक्सप्लोरर

Exit Poll: किसी को नहीं मिला बहुमत तो यूपी में बन सकती है बुआ-बबुआ की सरकार

लखनऊ: एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी नंबर वन पार्टी जरूर है, लेकिन बहुमत से दूर है. किसी भी पार्टी को एग्जिट पोल में बहुमत नहीं मिल रहा है. अब सवाल है कि सरकार कैसे बनेगी.  यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. अखिलेश ने संकेत दिए हैं कि अगर नतीजों में बहुमत नहीं मिला तो बबुआ और बुआ मिलकर सरकार बना सकते हैं.

देखें वीडियो : 

यूपी में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा!

चुनाव के मैदान में बुआ और बबुआ की ये जंग आप सबने देखी, लेकिन अब एग्जिट पोल के आंकड़े आ गए हैं. अनुमान है कि यूपी में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा. यही वजह है अब बुआ को लेकर बबुआ के बोल बदल गए हैं. अब बबुआ बुआ के साथ सरकार बनाने की बात कह रहे हैं.

Exit Poll: किसी को नहीं मिला बहुमत तो यूपी में बन सकती है बुआ-बबुआ की सरकार

अखिलेश यादव ने बीबीसी को दिए एक बयान में कहा, ‘’गठबंधन के लिए मैं अभी इसलिए नहीं कह सकता हूं कि हम खुद सरकार बनाने जा रहे हैं. मैंने हमेशा मायावती को एक रिश्ते के तौर पर संबोधित किया है तो लोगों को लग सकता है कि कहीं हम बीएसपी से गठबंधन न कर लें. ये बात कहना अभी कहना मुश्किल है लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हमारा बहुमत आने वाला है और हम सरकार बनाने वाले हैं. हां अगर सरकार के लिए ज़रूरत पड़ेगी तो देखिए, कोई नहीं चाहेगा कि राष्ट्रपति शासन हो बीजेपी रिमोट कंट्रोल से उत्तर प्रदेश को चलाएं. इससे बेहतर होगा कि एसपी और बीएसपी साथ मिलकर सरकार बनाएं.’’

सपा और बसपा साथ आए तो 241 हो जाएगी सीटों की संख्या!

अखिलेश मायावती के साथ सरकार की बात क्यों कर रहे हैं.  इसका जवाब एबीपी न्यूज का एग्जिट पोल दे रहा है, जिसमें यूपी में किसी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. लेकिन अगर बुआ और बबुआ साथ आ जाएं,एसपी के 169 और बीएसपी के 72 सीट को मिला दिया जाए तो संख्या 241 होती है जो बहुमत के जादुई आंकड़े 202 से 39 ज्यादा है.

sp-bsp

संख्या के इसी समीकरण को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने मायावती की तरफ अब दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. बहाना बीजेपी को रोकने का है. अखिलेश और उनके दोस्त गांधी दोनों को शायद इस बात का अंदाजा पहले से ही था कि बहुमत नहीं मिलने वाला है, इसलिए चुनाव मैदान में मोदी पर तो खूब हमले किए लेकिन जब नाम बुआ यानी मायावती का आया तो दोनों नरम ही दिखे.

त्रिशंकु विधानसभा में सत्ता की चाबी मायावती के पास

राजनीति में कोई स्थाई न दोस्त होता है और न दुश्मन. इतिहास इस बात का गवाह है कि हालात के हिसाब से रिश्ते बनते और टूटते है. मायावती बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों के साथ सरकार बना चुकी हैं. अब नजर इस बात पर है कि क्या बुआ बबुआ का ये ऑफर मानेंगी. एग्जिट पोल तो फिलहाल यही बता रहे हैं कि त्रिशंकु विधानसभा में सत्ता की चाबी मायावती के पास ही होगी.

यह भी पढ़ें-

जरूरत पड़ने पर बीएसपी से हाथ मिलाने से इंकार नहीं: अखिलेश यादव

Full Information: ABP एग्जिट पोल- यूपी से BJP के लिए अच्छी खबर लेकिन मायावती हो सकती हैं 'किंगमेकर'

UP Exit Poll: किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं, बीजेपी बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी

दूसरी बार CM बनेंगे अखिलेश, SP-कांग्रेस को मिलेंगी 236-240 सीटें: रामगोपाल यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget