एक्सप्लोरर

'यादव' विवाद में कूदे अखिलेश, सफाई अभियान पर ली अधिकारियों की चुटकी

लखनऊ : एक आईपीएस अधिकारी के 'यादव' सरनेम को लेकर किए ट्वीट के बाद सियासत तेज है. अब इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कूद पड़े हैं. वो समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे. इस बीच यह भी बताते चलें कि इसमें मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव और आजम खान नहीं पहुंचे हैं.

अखिलेश यादव ने कहा है कि खास जाति के पुलिसकर्मियों को ही ट्रांसफर किया जा रहा है

'यादव' के मसले पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि खास जाति के पुलिसकर्मियों को ही ट्रांसफर किया जा रहा है या निलंबित किया जा रहा है. लेकिन, इसे लेकर काफी खामोशी है. इससे पहले उनकी पार्टी संकेत दे चुकी है कि वे इस मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाएंगे.

यह भी पढ़ें : यूपी : 'यादव' पुलिस वालों के तबादले पर ट्वीट करने वाले IPS हिमांशु कुमार सस्पेंड

थानों/कार्यालयों में चल रही 'सफाई' पर अधिकारियों की चुटकी ली है

इसके साथ ही उन्होंने थानों/कार्यालयों में चल रही 'सफाई' पर अधिकारियों की चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि 'मुझे नहीं पता था कि अधिकारी इतना अच्छा झाड़ू लगाते हैं. अगर इसकी जानकारी होती तो झाड़ू बहुत लगवाया जाता उनसे.' दरअसल, सीएम योगी के निर्देश के बाद सफाई को लेकर तमाम विभागों में खास जोर है.

शुद्धीकरण से संबंधित सवाल पर अखिलेश ने कहा कि 'उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं'

इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास के शुद्धीकरण से संबंधित सवाल पर अखिलेश ने कहा कि 'उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं.' साथ ही उन्होने कहा कि 'सीएम ने कहा कि हमसे एक साल बड़े हैं, हम कहते हैं काम में बहुत पीछे हैं.' अखिलेश ने एंटी रोमियो दल को लेकर भी करारा तंज कसा और कहा कि युवाओं को परेशान किया जा रहा है.

बैठक से पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने किनारा कर लिया है

इस बीच राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने किनारा कर लिया है. जबकि, बताया जा रहा है क शिवपाल सिंह यादव को आमंत्रित भी नहीं किया गया है. अखिलेश यादव ने मीडिया को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी.

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget