एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: डिंपल को आधार बनाकर स्मृति ईरानी ने किया अखिलेश पर वार

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की रोहनिया विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंची स्मृति ईरानी की जनसभा का वक़्त सुबह 11.30 का था और इस वजह से सुबह 11 बजे से ही लोग जनसभा के लिए पहुंच गए थे. स्मृति का काफिला दोपहर करीब 2 बजे सभा स्थल पर पहुंचा और जैसे ही उनका काफिला पहुंचा कई और लोग भी जनसभा के लिए पहुँच गए.

डिंपल के बयान के ज़रिये अखिलेश सरकार पर निशाना

सभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने अखिलेश सरकार के काम काज और काम बोलता है कि नारे के ऊपर भी सवाल खड़े किये. लेकिन इन बीच डिंपल के बयान के ज़रिये ही अखिलेश सरकार पर निशाना साध दिया. स्मृति ने एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम जनमन में दिखाई गयी उस स्टोरी का ज़िक्र भी किया जिसमें डिंपल समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के रवैये से नाराज़ होकर अखिलेश भैया से शिकायत करने की बात भी करती दिखीं थी.

स्मृति ने कहा कि जब सीएम की पत्नी सपा के लोगों से इस कदर परेशान हो जाती हैं तो एक आम महिला को तो पता नहीं कितना कुछ सहन करना पड़ता होगा. स्मृति ने अपने भाषण में डिंपल के बयान को आधार बनाकर ये बताने की कोशिश की कि अखिलेश सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.

मुद्दे को महिला सुरक्षा और अस्मिता से जोड़ा स्मृति ईरानी ने इसके साथ ही गायत्री प्रजापति के लिए चुनाव प्रचार करने को लेकर भी अखिलेश को घेरा, और एक बार फिर इस मुद्दे को भी महिला सुरक्षा और अस्मिता से जोड़ दिया. इसके बाद स्मृति ने अखिलेश के बयान पर भी सवाल खड़े किये जिसमे अखिलेश ने प्रधानमन्त्री के बयान पर हमला करते हुए गंगा मैया की कसम खाकर बताने को कहा था कि उनके संसदीय क्षेत्र को पूरी बिजली मिलती गई या नहीं. स्मृति ने जनता से कहा कि आपने भी गंगा मैया की कसम खाकर बताना की क्या अखिलेश सरकार में आपको पूरी बिजली मिलती है!! 20 से 25 मिनट तक चली जनसभा के बाद एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव के उस बयान पर भी जवाब दिया जिसमें अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन की वजह या मजबूरी बतायी थी. स्मृति ने कहा की ये दिखाता है कि समाजवादी पार्टी से लोगों का भरोसा उठ गया था इस वजह से उन्होंने ऐसे का सहारा लिया जो खुद ही डूबा हुआ था.

छोटी सी जनसभा का बड़ा राजनैतिक मक़सद

रोहनिया विधानसभा सीट के इस गाँव की आबादी 1700 के आस पास है लेकिन फिर भी स्मृति यहाँ आईं क्योंकि आस पास पटेल मतदाताओं की संख्या 50% से भी ज़्यादा है और इस वजह से इस छोटी सी जनसभा का बड़ा राजनैतिक मक़सद कहा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर अखिलेश यादव बोले- 'नीयत साफ होती तो...'
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर अखिलेश यादव बोले- 'नीयत साफ होती तो...'
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget