एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: योगी सरकार में भी नहीं रुक रही छेड़खानी, विरोध करने पर भाई-बहन की हत्या

इलाहाबाद: यूपी की योगी सरकार एक तरफ जहां बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियों अभियान चला रही है, वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद इलाहाबाद में मनचलों द्वारा छेड़खानी का विरोध किये जाने पर सगे भाई-बहन को कुँए में फेंककर उन्हें मौत के घाट उतारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने डबल मर्डर के इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी तहकीकात शुरू कर दी है. हालाँकि अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. यह घटना शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर उतरांव इलाके के बरेठी गांव की है.

बरेठी गांव के रहने वाले कन्हई लाल खेती- किसानी कर अपने परिवार का पेट पालते थे. ग्यारहवीं क्लास में पढ़ने वाली कन्हई की बेटी निशा को पड़ोस के सैता गाँव के राजू और आलोक अक्सर परेशान किया करते थे. उससे छेड़खानी करते थे और राजू उस पर शादी का दबाव डालता था.

छेड़खानी की वजह से निशा इन दिनों स्कूल भी कम ही जाती थी. बृहस्पतिवार को निशा खेतों से काम ख़त्म करने के बाद हाथ-मुंह धुलने के लिए घर के सामने कुँए पर पहुँची तभी राजू व आलोक भी बाइक से वहां पहुँच गए. इन दोनों ने निशा पर फब्तियां कासनी शुरू कर दी. निशा इनकी बातों को अनसुना करते हुए वापस जाने लगी तो इन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया. खुद को मुसीबत में घिरता देख निशा ने शोर मचाया तो घर से उसका बड़ा भी राजेश बाहर निकल आया.

कुंए में फेंकने के बाद मौके से फरार हो गए आरोपी

आरोप है कि राजू और आलोक ने इस दौरान पहले निशा को कुँए में फेंक दिया और उसके बाद उसके बड़े भाई राजेश को. दोनों को कुंए में फेंकने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. परिवार और पड़ोस के लोगों ने करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद निशा और राजेश को बाहर निकाला तब तक उनकी साँसें थम चुकी थी.

बहरहाल मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों की लाश का पोस्टमार्टम करा दिया है. परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने राजू व आलोक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. हालाँकि उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

इलाहाबाद की इस घटना ने यूपी सरकार और यूपी पुलिस के रवैये पर फिर से सवालिया निशान भी खड़े कर दिए हैं. सरकार की सख्ती के बावजूद चार दिन पहले ही इलाहाबाद से सटे कौशाम्बी ज़िले में बीए की छात्रा को छेड़खानी के चलते ही फांसी लगाकर जान देनी पड़ी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
शिमला: सवर्ण आयोग की मांग पर प्रदर्शन, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दिया समर्थन
शिमला: सवर्ण आयोग की मांग पर प्रदर्शन, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दिया समर्थन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget