एक्सप्लोरर

एसटीएफ और पुलिस ने एक लाख के इनामी तौकीर को किया मुठभेड़ में ढेर, कई मामलों में थी तलाश

यूपी एसटीएफ ने कुख्यात तौकीर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. तौकीर एक लाख का इनामी बदमाश था और कई मामलों में वांछित चल रहा था. इलाके के डॉक्टरों और व्यापारियों में तौकीर का खौफ था.

प्रतापगढ़: यूपी एसटीएफ ने कुख्यात तौकीर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. तौकीर एक लाख का इनामी बदमाश था और कई मामलों में वांछित चल रहा था. इलाके के डॉक्टरों और व्यापारियों में तौकीर का खौफ था. आए दिन वो रंगदारी के लिए लोगों को फोन किया करता था. तौकीर प्रतापगढ़ के भुलियापुर का रहने वाला था और पिछले काफी वक्त से पुलिस उसकी तलाश में थी. एसटीएफ भी इसके पीछे थी और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी.

शातिर अपराधी था तौकीर

तौकीर धीरे-धीरे प्रतापगढ़ से लेकर प्रयागराज तक खौफ का दूसरा नाम बन गया था. उसके बढ़ते अपराधों को देखते हुए यूपी पुलिस ने उस पर एक लाख रुपयों का इनाम भी घोषित कर दिया था. पुलिस जहां उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी वहीं वो रंगदारी वसूलता जा रहा था.

जो उसे रंगदारी देने से इंकार करता था, तौकीर उस पर फायरिंग कराता था, डाराता धमकाता था. यही नहीं वो मार्बल व्यापारी राजेश सिंह, जिला जेल के बंदी रक्षक हर नारायण त्रिवेदी और गुलरहा के प्रधान की हत्या का भी आरोपी था. एक बैंक लूट की घटना में भी वो वांछित चल रहा था.

यूपी पुलिस और एसटीएफ थी पीछे

अपराधी कितना भी बड़ा हो जाए लेकिन उसे कानून का खौफ हमेशा रहता है. तौकीर यूपी और पड़ोस के राज्यों में भागता फिरता था. वो अचानक से आता था और वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाता था. लेकिन पुलिस और एसटीएफ ने धीरे धीरे उस पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया था.

उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया और फिर धीरे धीरे उसकी लोकेशन भी पुलिस को पता लगने लगी थीं. एसटीएफ अधिकारी अभिषेक सिंह समेत जिला पुलिस के आला अधिकारी इस ऑपरेशन में हिस्सा ले रहे थे.

ऐसे हुआ एऩकाउंटर

आखिरकार पुलिस को उसकी लोकेशन मिली और पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंच गई. तौकीर और उसके साथी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करनी शुरु कर दी. पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई. तौकीर का साथी फरार हो गया लेकिन एक गोली तौकीर को लग गई.

इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई. मौके से पुलिस को दो 32 बोर की पिस्टल, 30एमएम की एक कार्बाइन और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. कोतवाली के चिलबिला कोट के पास रात साढ़े तीन बजे जब इस ऑपरेशान को अंजाम दिया जा रहा था जब फायरिंग की आवाजों से ग्रामीण भी दहशत में आ गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget