एक्सप्लोरर

Election Results: शत्रुघ्न सिन्हा का बीजेपी पर तंज, बोले- आखिरकार सच्चाई जीत गई

यह पहली दफा नहीं है जब शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है. वे इससे पहले भी नोटबंदी और जीएएसटी जैसे फैसले के विरोध में बयान दे चुके हैं. इसके लिए बीजेपी भी उनपर निशाना साधता रही है. हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ये कह चुके हैं कि वे सच बोलते रहेंगे.

नई दिल्ली: तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है. तीनों ही राज्यों में रुझानों के मुताबिक कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है. मध्य प्रदेश में आंकड़े घट-बढ़ रहे हैं. इस बीच अब बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर तंज किया है. बीजेपी सांसद ने कहा कि अंत में सत्य की जीत होती है. शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, ''कहीं खुशी कहीं गम! क्या मैंने आपको आगाह नहीं किया था! क्या सच सामने नहीं आता है? जोरदार चोट...आखिरकार सच्चाई जीत गई है. सभी लोगों को जीत की हार्दिक बधाई.'' गौरतलब है कि यह पहली दफा नहीं है जब शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है. वे इससे पहले भी नोटबंदी और जीएएसटी जैसे फैसले के विरोध में बयान दे चुके हैं. इसके लिए बीजेपी भी उनपर निशाना साधता रही है. हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ये कह चुके हैं कि वे सच बोलते रहेंगे. बता दें कि अब तक के रुझानों में छत्तीसगढ़ की कुल 90 सीटों में से कांग्रेस 65 पर आगे चल रही है, यहां बहुमत के लिए 46 सीटों की जरुरत है. वहीं राजस्थान की 199 सीटों पर हुए मतदान में कांग्रेस 100 सीटों पर आगे चल रही है, यहां बहुमत के लिए 100 सीटों की जरूरत है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में आंकड़ें आंख-मिचौली कर रहे हैं. मध्य प्रदेश में कांग्रेस 114 सीटों पर तो बीजेपी 108 सीटों पर आगे चल रही है. मध्य प्रदेश में बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है. यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
Jharkhand Protest Live: रांची में फिर लाठीचार्ज, छात्र ने कहा- महिलाओं को कपड़े फाड़कर पीटा गया
Live: रांची में फिर लाठीचार्ज, छात्र ने कहा- महिलाओं को कपड़े फाड़कर पीटा गया
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'
रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget