एक्सप्लोरर

हरियाणा में नई शराब नीति पर मचा घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने दिया करारा जवाब

हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने नई आबकारी नीति में सख्त कदम उठाते हुए लाइसेंस फीस में बढ़ोत्तरी कर दी है. यह फीस 500 रुपये से बढ़ा कर एक हजार रुपये कर दी गई है.

चंडीगढ़: नई शराब नीति पर मचा घमासान पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला का कहना है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने घर में शराब रखकर निजी समारोह में मेहमानों को शराब परोसने और इसके लिए फीस वसूलने की नीति बनाई थी. पिछली सरकारों से यह नीति चली आ रही है और अब बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने न तो इस प्रकार की कोई नई नीति बनाई है और न ही साल 2020-21 की आबकारी नीति में शराब की एक भी अतिरिक्त बोतल की सीमा बढ़ाई है. बल्कि अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए नई आबकारी नीति में सख्त कदम उठाए हैं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री काल में बनी इस नीति के तहत लाइसेंस फीस 500 रुपये थी जिसे बढ़ाकर एक हजार रुपये किया है.

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा के बाहर मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में स्पष्ट किया कि घर में शराब रखने की नीति से अभिप्राय केवल निजी और सामाजिक समरोह में 24 घंटे के लिए अपने निजी मेहमानों को शराब परोसने के लिए लाइसेंस देना है. इस लाइसेंस के तहत कोई भी व्यक्ति अथवा शराब विक्रेता शराब की बिक्री नहीं कर सकता.

डिप्टी सीएम ने कहा कि आबकारी विभाग केवल फीस लेकर निजी समारोह में मेहमानों के लिए 24 घंटे के लिए शराब परोसने का परमिट प्रदान करता है. यह नीति भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साल 2007-08 में लागू की गई थी. जो अब तक चली आ रही है. साल 2007-08 में आबकारी विभाग भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास था. बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए लाइसेंस फीस में बढ़ोतरी कर दी है. उनका कहना है कि यह फीस 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है. इसके साथ ही इंस्टपेक्टरी राज को समाप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रावधान किया है.

डिप्टी सीएम ने आबकारी विभाग द्वारा घर में शराब रखने की नई नीति लागू करने के विपक्ष के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने यह नई नीति नहीं बनाई और बल्कि पुरानी चली आ रही नीति को सख्ती से लागू करने के लिए परमिट फीस बढ़ाई है. यह परमिट केवल 24 घंटे के लिए सुबह छह बजे से अगली सुबह छह बजे तक जारी होगा.

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी-बीजेपी गठबंधन सरकार अवैध शराब का उत्पादन, बिक्री और तस्करी रोकने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी दिशा में सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए शराब की फैक्टरी में बनने वाली शराब की एक-एक बूंद की ठेके तक निगरानी के लिए ट्रैकिंग एंड ट्रैस और फ्लोमीटर सिस्टम लागू करने जा रही है. अवैध शराब का उत्पादन पाए जाने पर पहली बार में एक लाख रुपये, दूसरी बार में ढाई लाख और तीसरी बार में पांच लाख रुपये जुर्माना करने का प्रावधान किया है. चौथी बार अवैध शराब का उत्पादन पाए जाने पर डिस्टलरी का लाईसेंस रद्द करने का प्रावधान किया है.

यह भी पढ़ें

दिल्ली हिंसा पर गृहमंत्री ने की हाई लेवल बैठक, एलजी, केजरीवाल और पुलिस कमिश्नर रहे मौजूद असदुद्दीन ओवैसी बोले- गृह राज्य मंत्री हैदराबाद में मिठाई खाने के बजाए दिल्ली जाकर आग बुझाएं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
बागपत: फॉर्च्यूनर ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 7 घायल
बागपत: फॉर्च्यूनर ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 7 घायल

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget