एक्सप्लोरर

ऑक्‍सीजन ट्रेजडीः डॉक्टर कफील खान को SC से राहत, निलंबन के समय के सभी देय-भत्‍ते के भुगतान का आदेश

बीआरडी ऑक्‍सीजन कांड में फंसे निलंबित चिकित्‍सक डॉक्टर कफील खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उन्‍हें निलंबन की अवधि के देय और भत्‍ते के भुगतान के साथ विभागीय जांच को सात जून तक समाप्‍त करने के आदेश दिए गए हैं.

गोरखपुरः बीआरडी ऑक्‍सीजन कांड में फंसे निलंबित चिकित्‍सक डॉक्टर कफील खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उन्‍हें निलंबन की अवधि के देय और भत्‍ते के भुगतान के साथ विभागीय जांच को सात जून तक समाप्‍त करने के आदेश दिए गए हैं. माना जा रहा है कि विभागीय जांच खत्‍म होने के बाद जल्‍द ही डॉक्टर कफील की बहाली हो सकती है. 10-11 अगस्‍त 2017 की रात बीआरडी मेडिकल कालेज में ऑक्‍सीजन की कमी के कारण 36 मासूमों की मौत हो गई थी. डॉक्टर कफील खान के भाई अदील खान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस संजय किशन कौल ने ये फैसला सुनाया. डॉक्टर कफील की ओर से SC की वरिष्‍ठ अधिव‍क्‍ता मिनाक्षी अरोड़ा और फुजैल अयूबी एडवाकेट ऑन रिकड ने डॉक्टर कफील की ओर से याचिका दायर की थी. डॉक्टर कफील खान को 10 अगस्त को बीआरडी मेडिकल कालेज में हुए आक्सीजन कांड में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दो सितम्बर 2017 को सस्पेंड कर दिया गया था. इसके पहले उनके ऊपर केस दर्ज किया गया था. वह 2 सितम्बर को गिरफ्तार हुए. आठ महीने से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद 25 अप्रैल 2018 को उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली और वह 28 अप्रैल की रात जेल से रिहा हुए. ऑक्‍सीजन ट्रेजडीः डॉक्टर कफील खान को SC से राहत, निलंबन के समय के सभी देय-भत्‍ते के भुगतान का आदेश जमानत पर छूटने के बाद उन्होंने अपने खिलाफ चल रही विभागीय कार्यवाही को जल्द पूर्ण करने के लिए कई बार मांग पत्र दिया. उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर हाईकोर्ट ने सात मार्च 2019 को आदेश दिया कि डॉक्टर कफील के खिलाफ चल रही जांच तीन महीने के अंदर पूरा किया जाए. तीन महीने की ये अवधि सात जून को पूरी हो रही है. अभी तक उनके खिलाफ विभागीय जांच पूरी होने के बारे में कोई खबर नहीं है. इसी बीच उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की. डॉक्टर कफील के भाई अदील खान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि कर्मचारियों के निलम्बन मामले में जांच की कार्रवाई तीन महीने में पूरी कर ली जानी चाहिए. डॉक्टर कफील का कहना है कि 18 महीने से अधिक समय हो गया. लेकिन, अभी तक उनके खिलाफ चल रही विभागीय कार्यवाई पूरी नहीं हुई है. इस कारण उन्हें जीवन निर्वाह में दिक्कत हो रही है. उन्हें वेतन की आधा रकम मिल रही है. वे प्राइवेट प्रैक्टिस भी नहीं कर पा रहे हैं. बीआरडी मेडिकल कालेज में एक ही रात में ऑक्‍सीजन की कमी के कारण 36 बच्‍चों की मौत के बाद हंगामा मच गया था. ये घटना पूरे देश में सुर्खियां बनी. इसमें यूपी की योगी सरकार की खूब किरकिरी भी हुई. इस मामले में हालांकि नौ लोगों को एक-एक करके जेल भी भेजा गया. इस कांड के बाद गोरखपुर समेत पूरे देश में हंगामा मच गया. विपक्षी पार्टियों को भी योगी सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया. उसके बाद इस मामले में 100 वार्ड के प्रभारी रहे बीआरडी मेडिकल कालेज के चिकित्‍सक बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कफील खान को भी दोषी मानते हुए प्रदेश सरकार ने मुकदमा दर्ज कराया. उन्‍हें 23 अगस्‍त 2017 से वर्तमान निलंबन तक के बकाया भुगतान का आदेश दिया गया है. ये भुगतान राज्‍य सरकार को 7 जून के भीतर कर देना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget