एक्सप्लोरर

कानपुर: पत्नी की हत्या कर पुआल के ढेर में जलाया शव, सास को फांसी पर लटकाकर हुआ फरार

एएसपी ग्रामीण प्रदुमन सिंह के मुताबिक एक महिला के जले हुए अवशेष मिले है और वहां से कुछ दूरी पर एक बुजुर्ग महिला का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला है. जानकारी मिल रही है कि जिस महिला के जले हुए अवशेष मिले हैं उसका नाम रूबी है. मामले की जांच की जा रही है.

कानपुर: कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां बीती रात सिर फिरे पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या की और उसके बाद उसके शव को पुआल के ढेर में रख कर जला दिया. इसके बाद बुजुर्ग सास के की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका कर फरार हो गया. गुरुवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए गए तो उन्होंने देखा कि पुआल का ढेर जल रहा है और उसमे मानव अंग पड़े हैं. यह बात पूरे गांव में जैसे ही फैली बड़ी संख्या लोग देखने के लिए पहुंच गए. वहीं से कुछ दूरी पर मृतका की मां का शव भी पेड़ से लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया.

डबल मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरिक्षण किया. आग के ढेर से महिला की जली हुई हड्डियों को और बुजुर्ग महिला के शव को फंदे से उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बिल्ल्हौर थाना क्षेत्र स्थित वेडी अलीपुर गांव में रहने वाली बुजुर्ग जगदेयी देवी ने अपनी बेटी रूबी की शादी 11 साल पहले मैनपुरी में रहने वाले सुशील शर्मा से की थी. शादी के बाद से दहेज़ को लेकर सुशील और उसके परिवार वाले रूबी के साथ मारपीट करते थे. इसके बाद रूबी और सुशील में इतना विवाद बढ़ा की रूबी हमेशा के लिए ससुराल छोड़ कर मायके में मां के साथ रहने लगी. रूबी और सुशील का मामला कोर्ट में चल रहा था. जानकारी के मुताबिक बीती बुधवार रात सुशील ने रूबी को फोन गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. रूबी अपनी मां जगदेयी देवी के साथ पति सुशील से मिलने के लिए गयी थी.

बुधवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेतों की तरफ गए तो उन्हें चारो तरफ खून फैला हुआ दिखाई पड़ा. कुछ ही दूरी पर पुआल का ढेर जल रहा था जिसमें मानव शरीर के कई अंग पड़े हुए थे. जब यह बात गांव वालों को पता चली तो रूबी के पिता राजाराम को जानकारी हुयी तो मौके पर पहुंचे. राजाराम ने देखा कि जहा पर खून के धब्बे थे वहा पर चप्पल और चूड़िया टूटी पड़ी थी. जिससे यह शिनाख्त हो गयी कि पुआल के ढेर में रूबी का शव जला पड़ा है. ग्रामीणों ने देखा कि रूबी का शव जब पुआल के ढेर में जल गया तो जगदेयी देवी कहा है. ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर जगदेयी देवी की तलाश शुरू की. एक किलोमीटर दूर जंगल में जगदेयी देवी का शव भी पेड़ से लटकता हुआ मिल गया.

जगदेयी देवी के पति राजा राम ने बताया कि हमारी बेटी बुधवार रात साढ़े ग्यारह बजे लगभग अपनी के साथ सुशील से मिलने के लिए गयी थी. उसका फोन आया था कि मैं इधर से निकल रहा हूं तुमसे मिलना चाहता हूं. दरअसल सुशील रूबी पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था. जिसकी वजह से बेटी और हमारी पत्नी की हत्या कर भाग गया है.

एएसपी ग्रामीण प्रदुमन सिंह के मुताबिक एक महिला के जले हुए अवशेष मिले है और वहां से कुछ दूरी पर एक बुजुर्ग महिला का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला है. जानकारी मिल रही है कि जिस महिला के जले हुए अवशेष मिले हैं उसका नाम रूबी है. लेकिन इसकी शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराया जायेगा कि यह रूबी का शव है या फिर किसी और का. इसके साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि रूबी का उसके पति से विवाद चल रहा था. फ़िलहाल पुलिस इस घटना के सभी तथ्यों की जांच कर रही है, जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पंहुचा जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget