एक्सप्लोरर

इलाहाबाद में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात, इलाके में फैली दहशत

सास-बहू की हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है. क़त्ल की गई सास-बहू घर में अकेली ही रहती थीं. पुलिस को आशंका है कि डबल मर्डर की यह सनसनीखेज वारदात लूट या फिर आपसी रंजिश में अंजाम दी गई है.

इलाहाबाद : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृहनगर इलाहाबाद में घर में सो रही सास-बहू की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दोनों पर चाकुओं से दर्जनों वार किये गए थे. सास-बहू की हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है. क़त्ल की गई सास-बहू घर में अकेली ही रहती थीं. पुलिस को आशंका है कि डबल मर्डर की यह सनसनीखेज वारदात लूट या फिर आपसी रंजिश में अंजाम दी गई है.

शक है अवैध संबंध भी इस मामले में एक एंगल हो सकता है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खोजी कुत्तों और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की भी मदद ली, लेकिन कातिलों का कोई सुराग नहीं मिल सका. अफसरों का दावा है कि इस मामले में कई एंगल पर तफ्तीश की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा.

यह सनसनीखेज वारदात शहर से तक़रीबन चालीस किलोमीटर दूर थरवई इलाके के इस्माइलगंज गांव की है. गांव में रहने वाली अस्सी साल की गोमती देवी और उनकी बहू सोना की लाश उनके ही घर में पाई गई. सोना की उम्र तकरीबन चालीस है. मंगलवार की रात दोनों अकेली ही घर में थीं. परिवार के दूसरे सदस्य गांव के ही दूसरे छोर पर बने दूसरे घर में थे. सास बहू की लाश के नजदीक ही खून लगा चाकू और एक दूसरा धारदार हथियार भी मिला है.

शक है कि या तो उनकी हत्या लूट के दौरान पहचाने जाने पर की गई है या फिर किसी रंजिश में. वैसे परिवार वालों ने किसी रंजिश से साफ़ इंकार किया है. ऐसे में पुलिस अवैध संबंध के एंगल पर भी तफ्तीश कर रही है. सास-बहू की हत्या की वजहों पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है. डबल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में कोहराम मचा हुआ है. एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि फिलहाल दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget