एक्सप्लोरर

यूपी: चुनाव लड़ने और लड़ाने में व्यस्त है जेल में बैठे डॉन मुख्तार अंसारी का पूरा परिवार

लखनऊ: पूर्वांचल का डॉन मुख्तार अंसारी जेल में है, लेकिन वो दो बार जेल से ही चुनाव जीत चुका है और इस बार मऊ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में है. इस बार मुख्तार अंसारी ने अपने बड़े बेटे और बड़े भाई को भी चुनाव मैदान में उतारा है. यानी पूर्वांचल के डॉन का पूरा परिवार इस वक्त चुनाव लड़ने और लड़ाने में व्यस्त है.

पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी का नाम ही काफ़ी है. कोई फ़र्क नहीँ पड़ता कि वो जेल में है या जेल से बाहर. लम्बे अर्से से चुनाव में जीत उसी की होती आई है. मुख्तार के नाम की दहशत तब और बढ़ गई जब साल 2005 में मुहम्दाबाद से बीजेपी विधायक कृष्णा नंद राय की हत्या हुई और आरोप आया मुख्तार अंसारी पर.

हत्या की वज़ह बताई गई अंसारी बंधुओं के कब्जे वाली मुहम्दाबाद सीट को वापस लेना. हत्या के तुरंत बाद हुए उपचुनाव में कृष्णा नंद राय की पत्नी अलका राय की जीत हुई, लेकिन साल भर बाद ही मुख्य चुनाव में इस सीट पर मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी की जीत हो गई. इस वक्त ये सीट सिबगतुल्लाह अंसारी के पास है. इस बार फ़िर इस सीट पर मुकाबला बीएसपी प्रत्याशी सिबगतुल्लाह और बीजेपी प्रत्याशी अलका राय के बीच है.

वामपंथ की राजनीति से कैरियर शुरू करने वाले अफजाल अंसारी पांच बार विधायक रह चुके हैं. आज भी अफजाल अंसारी ने मुहम्दाबाद सीट से अपने बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी का प्रचार करते हुए सामंतवाद और गरीबी की बात की और इस बहाने विरोधी प्रत्याशी अलका राय से जुड़े लोगों पर हमले किए.

अफजाल ने गाजीपुर की उसरी चट्टी पे जनसभा की तो मुख्तार और बृजेश सिंह गुट के बीच हुए उसरी चट्टी के कुख्यात गैंगवार को भी अपने तरीके से याद किया. इस बार मुहाम्दाबाद सीट पर डॉन परिवार के हौसले भी कमजोर पड़ गए हैं. अफजाल खुद मान रहे हैं कि ये सीट फंस गई है.

लेकिन डॉन का बड़बोला बेटा उमर अपने बड़े अब्बा की इस बात से सहमत नहीं है. मुख्तार के भतीजे सलमान अंसारी भी अपने पिता की जीत पर दावा ठोंक रहे हैं. उधर मुहम्दाबाद से बीजेपी प्रत्याशी अलका राय गांव-गांव जोर शोर से प्रचार कर रही हैं और अपनी जीत का दावा पेश कर रही हैं. उधर अपनी और परिवार की साख बचाने के लिए सिबगतुल्लाह भी प्रचार में कोई कोर कसर नहीँ छोड़ रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget