एक्सप्लोरर

कानपुर: जवानों के लिए बनाई गई ऐसी बुलेटप्रूफ जैकेट जिसपर, एके-47 की गोली भी होगी बेअसर

एक ऐसी बुलेटप्रूफ जैकेट तैयार की गई है जिस पर एके-47 की गोली भी असर नहीं करेगी, बल्कि जैकेट से टकराने के बाद बुलेट के कई टुकड़े हो जाएंगे.डीएमएसआरडीई कानपुर ने यह उपलब्धि हासिल की है. वर्तमान में यह टेक्नॉलाजी किसी भी देश के पास नहीं है.

कानपुर: दिन-रात बॉर्डर पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए बड़ी खुश खबरी है. एक ऐसी बुलेटप्रूफ जैकेट तैयार की गई है जिस पर एके-47 की गोली भी असर नहीं करेगी, बल्कि जैकेट से टकराने के बाद बुलेट के कई टुकड़े हो जाएंगे. डीएमएसआरडीई कानपुर ने यह उपलब्धि हासिल की है. वर्तमान में यह टेक्नॉलाजी किसी भी देश के पास नहीं है. इसके साथ ही सैनिकों को बुलेट से बचाने वाले हेलमेट, ग्लेशियर के लिए ग्लब्स, चेहरे के लिए ग्लेशियर मास्क और खास तरह के जूते इजाद किए हैं.

लगाई जाएगी उपकरणों की प्रदर्शनी डीएमएसआरडीई कानपुर के कार्यकारी निदेशक एसबी यादव ने बताया कि 49 करोड़ रुपये के दो प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भारत सरकार ने दी है जिस पर हम लोग काम करेंगे. नेशनल टेक्नॉलाजी डे के अवसर पर संस्थान में बुलेटप्रूफ जैकेट, एनबीसी सूट, लाइफ जैकेट, ग्लब्स, एंटी माईन जूते आदि उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. जिसे स्कूल के बच्चे और आम लोग देख सकते हैं.

20 साल से चल रही थी जैकेट पर रिसर्च वरिष्ठ वैज्ञानिक अशोक रंजन और डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि बताया कि 11 मई को पोखरण परिक्षण किया गया था, इसी वजह से इसे हम लोग नेशनल टेक्नोलाजी डे के रूप में मनाते हैं. उन्होंने बताया कि बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगभग 20 साल से रिसर्च चल रही थी. एके 47 की बुलेट बहुत ही सख्त स्टील की होती है जो बहुत ही घातक होती है. इसकी मारक क्षमता अचूक होती है.

जैकेट से टकराते ही टूट जाएगी बुलेट इससे निपटने के बुलेट प्रूफ जैकेट में सेरेमिक और बोरान कार्बाइड को लगाया गया है जो बहुत ही सख्त है. जब बुलेट इससे टकराएगी तो यह बुलेट को तोड़ देगी. उन्होंने दावा किया कि इससे टकराते ही एके-47 की बुलेट टूट जाएगी.

जवानों के लिए बनाई जाएगी डेढ़ लाख जैकेट कार्यकारी निदेशक के मुताबिक इस टेक्नालॉजी के हिसाब से कोलकाता, बेंगलुरु और दिल्ली की कम्पनी डेढ़ लाख जैकेट बनाएगी. इस जैकेट का वजन लगभग 10.2 किलो है. यह सैनिकों के पेट, सीना, पीठ और कमर के निचले हिस्सों की रक्षा करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget