एक्सप्लोरर

कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने किया राजनीति में आने का एलान, कहा- सवर्णों के लिए विकल्प बनेगी हमारी पार्टी

सवर्ण आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद का आयोजन करने वाले कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर अब राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. वो आगामी 29 अक्टूबर को अपनी पार्टी का एलान करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सवर्णों के लिए नया विकल्प बनेगी.

भोपाल: सवर्ण आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद करने वाले कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने अब राजनीति में आने का एलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव भी लड़ेगी. देवकीनंदन ठाकुर आगामी 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर अपनी नई पार्टी का एलान करेंगे. पार्टी का नाम क्या होगा यह अभी तय नहीं हो पाया है, लेकिन संभावित नामों में 'अखण्ड भारत मिशन' की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर की पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा की तमाम सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी के आधिकारिक एलान के दिन ही तमाम उम्मीदवारों की सूची भी जारी की जाएगी. देवकीनंदन ठाकुर का दावा है कि उनकी बनने वाली पार्टी का अभी तक 27 नई पार्टियों के साथ गठबंधन हो चुका है. कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी और गठबंधन प्रदेश में सवर्णों के लिए तीसरे मोर्चे के तौर पर उभरेगी. कथा वाचक से अब राजनीति में प्रवेश करने वाले ठाकुर ने कहा कि उनके कार्यकर्ता शनिवार से ही मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में लग गए हैं. मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को एक ही चरण में पूरे राज्य में चुनाव होने हैं. यहां विधानसभा की 230 सीटें हैं. मुख्य मुकाबले की बात करें तो यह कांग्रेस और बीजेपी के बीच होने वाला है. देवकीनंदन ठाकुर की पार्टी आने के बाद उनके सामने राज्य की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की चुनौती होगी. यहां होने वाले चुनाव के परिणाम छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के साथ ही 11 दिसंबर को आएंगे. यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: उम्र 75 पार लेकिन टिकट के लिए 'दिल है कि मानता नहीं' PM मोदी पर बरसे मनमोहन सिंह, कहा- CBI जैसी संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने पर तुली है सरकार कुशवाहा को पसंद नहीं आया बीजेपी-जेडीयू का 50-50 फॉर्मूला? तेजस्वी यादव से मिले देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget