एक्सप्लोरर

नोटबंदी से कम हुआ आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद: राजनाथ सिंह

हरदोई: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नोटबंदी के फैसले को राष्ट्रहित में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए दावा किया कि इससे आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद कम हुआ है.

नोटबंदी से कम हुआ आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद: राजनाथ सिंह

...ताकि न रहे भ्रष्टाचार की गुंजाइश

यूपी के हरदोई में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा ''नोटबंदी का फैसला हमने अपने अथवा कुछ मुट्ठी भर लोगों के लिए नहीं बल्कि देश के लिए लिया है ताकि भ्रष्टाचार की गुंजाइश न रहे.''

उन्होंने कहा ‘विपक्षी दल राज्यसभा लोकसभा में बहस नहीं होने देते. हंगामा कर बहस में बाधा उत्पन्न करते है इसलिए हम जनसभा में बहस करेंगे.’ उन्होंने यह भी कहा कि जो काम करते हैं उनसे गलती भी हो जाती है, मगर इसका मतलब यह नहीं कि हमने गलती की है.

देश में अमीर और गरीब के लिए एक ही व्यवस्था

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा ‘देश में अमीर और गरीब के लिए एक ही व्यवस्था लागू करेंगे. नोटबंदी से नक्सलवाद उग्रवाद व आतंकवाद कम हुआ है.’ उन्होंने पाकिस्तान से आतंकवाद का रास्ता छोडने की अपील करते हुए कहा ‘आतंकवाद का सहारा कायर लेते है हम तो आमने सामने लडने को तैयार है.’

कुछ महीनों पहले हुई अपनी पाकिस्तान यात्रा का जिक्र करते हुए राजनाथ ने कहा ‘मेरी यात्रा को लेकर वहां विरोध प्रदर्शनों की जानकारी होने पर मैंने यह तय किया कि अब तो वहां स्वयं ही जाकर उसकी जमीन पर ही उसका जवाब दूंगा.’

सरकार ने भ्रष्टाचार से नहीं किया समझौता 

उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर सुशासन का भरोसा दिलाते हुए राजनाथ ने कहा कि बीजेपी केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश को मजबूत करने के लिए राजनीति करती है. यह कहते हुए कि हम केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश को मजबूत करने के लिए राजनीति करते हैं सिंह ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बहुत कम समय के लिए रही लेकिन भ्रष्टाचार से हमारी सरकार ने समझौता नहीं किया, जबकि एसपी व बीएसपी ने लम्बे समय तक यूपी में राज किया न बेरोजगारी दूर हुई न भ्रष्टाचार दूर हुआ. पूरे प्रदेश में गुण्डाराज कायम है.’

नोटबंदी से कम हुआ आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद: राजनाथ सिंह

6 साल के शासनकाल में कोई नहीं उठा पाया उंगली

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सन 1998 की अटल बिहारी बाजपेयी सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा ‘ बीजेपी के 6 साल के शासनकाल में कोई उंगली नहीं उठा पाया. देश को बनाने का काम किया गया.’

उन्होंने कहा कि सभी सरकारों के इतिहास पर भी गौर करने की जरूरत है. उसी से सरकार की नीति पता चलती है. कांग्रेस के कार्यकाल में दर्जनों बडे घोटाले उजागर हुए जबकि 2014 से अब तक बीजेपी की सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा हो तो बताएं.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर साधा निशाना

राजनाथ सिंह ने कहा ‘पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के बाद वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही दुनिया में देश का नाम रोशन किया और आर्थिक महाशक्ति बनने के रास्ते पर देश को आगे बढाया.’ उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि भूचाल लाने का दावा करने वाले राहुल लगातार बोलते रहे हैं मगर उनके बोलने से कभी हवा तक नहीं डोली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget