एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: सेहत पर भी पड़ रहा है नोटबंदी का असर, OPD में आधे हुए मरीज!

इलाहाबाद: नोटबंदी का ज़बरदस्त असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है. बैंकों और एटीएम से पैसे न मिल पाने और फुटकर पैसे नहीं होने की वजह से लोग अपना इलाज कराने से बच रहे हैं और बेहद ज़रूरी होने पर ही डॉक्टर के पास जा रहे हैं.

छुट्टी के बावजूद पसरा सन्नाटा

संगम के शहर इलाहाबाद के लोगों की सेहत पर नोटबंदी का क्या असर पड़ रहा है, यह जानने के लिए ABP न्यूज़ की टीम शहर के मुंडेरा इलाके में ओपीडी चलाने वाले एमबीबीएस डॉक्टर राजीव सिंह की क्लीनिक में पहुंची. यहां आज रविवार की छुट्टी के बावजूद सन्नाटा पसरा हुआ था और नोटबंदी से पहले के दिनों के मुकाबले आधे मरीज भी नहीं आए थे.

इलाहाबाद के मुंडेरा इलाके में छोटा सा अस्पताल और ओपीडी चलाने वाले फिजिशियन डॉ राजीव सिंह नोटबंदी से पहले हर वक्त मरीजों से घिरे रहते थे, लेकिन नोटबंदी के छब्बीस दिन बीतने के बाद इतवार की छुट्टी का दिन होने के बावजूद आज उनके यहाँ सन्नाटा पसरा हुआ है.

लोगों की दिक्कत को महसूस करते हुए कर दी ओपीडी फ्री

सुबह नौ से बारह बजे के बीच सिर्फ तेरह लोग चेकअप कराने व दवाएं लेने के लिए पहुंचे. आम दिनों में इतनी देर में वह पैंतीस से चालीस मरीजों को देख लेते थे. दरअसल डॉ राजीव के पास ग्रामीण इलाकों से ज़्यादा मरीज आते हैं और उनके यहां आज पसरे सन्नाटे की यही बड़ी वजह है. उनके मुताबिक़ नोटबंदी के पहले एक हफ्ते में जब मरीजों की संख्या घटकर सिर्फ पंद्रह फीसदी रह गई तो उन्होंने लोगों की दिक्कत को महसूस करते हुए ओपीडी फ्री कर दी थी. इसके अलावा जांच और दवाओं पर भी छूट दे दी थी.

डॉ राजीव का कहना है कि नोटबंदी के चलते लोग पहले घर के राशन को ज़्यादा तवज्जो दे रहे हैं. तबीयत ज़्यादा बिगड़ने पर ही वह अच्छे डॉक्टर्स के पास आ रहे हैं. हल्की बीमारी को या तो वह बर्दाश्त कर लेते हैं या फिर केमिस्ट अथवा गलियों के झोलाछाप डॉक्टर्स से दवाएं लेकर काम चला रहे हैं. उनके मुताबिक़ हालात अब धीरे-धीरे सामान्य तो हो रहे हैं, लेकिन उनके यहां इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या आम दिनों के मुकाबले अब भी आधे से ऊपर नहीं जा सकी है.

नोटबंदी से लोगों को थोड़ी दिक्कत

डॉ राजीव के मुताबिक़ इन दिनों ज़्यादातर वही मरीज आ रहे हैं, जिन्हें देसी नुस्खों और केमिस्ट शॉप या फिर गली के झोलाछापों से आराम नहीं मिला है. हालांकि उनका मानना है कि नोटबंदी से लोगों को थोड़ी दिक्कत ज़रूर हो रही है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके बेहतर नतीजे ज़रूर देखने को मिलेंगे. डॉ राजीव का यह भी दावा है कि ज़्यादातर मरीज भी उनकी इस राय से पूरी तरह इत्तेफाक रखते हैं

डॉ राजीव की क्लीनिक में आने वाले मरीजों ने भी यही बताया कि नोटबंदी की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पिछले बीस दिनों से तेज बुखार व खांसी की समस्या से जूझ रहे अनूप सिंह के मुताबिक़ गली की दूकान से कई बार दवा लेने के बाद भी फायदा नहीं हुआ तो आज वह अपने बड़े भाई से एक हजार रूपये उधार लेकर अपना चेकअप कराने व दवा लेने के लिए आए हैं.

नोटबंदी के बावजूद अपनी सेहत को लेकर लोग अब फिर से फिक्रमंद होने लगे हैं. हालात धीरे- धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन लोगों का मानना है कि सेहत की गाड़ी के वापस पटरी पर आने में अब भी तकरीबन डेढ़ महीने का वक्त लग सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget