एक्सप्लोरर

मेरठ: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, प्रशासन का दावा- घरेलू कलह का है मामला

सरधना के एसडीएम अमित कुमार ने बातचीत में किसान के फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की बात तो स्वीकार की लेकिन उनका दावा है कि किसान ने पारिवारिक कलह के कारण यह कदम उठाया.

मेरठ: मेरठ जिले के सलावा गांव में कर्ज में डूबे एक किसान ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. किसान की पहचान ओमवीर (45) पुत्र संतराम के रूप में हुई है. परिजनों का कहना है कि वह कर्ज के चलते काफी समय से परेशान थे. घटना को लेकर इलाके के लोगों में गहरा आक्रोश है. उधर, राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों के मुद्दे पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है.

सरधना के एसडीएम अमित कुमार ने बातचीत में किसान के फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की बात तो स्वीकार की लेकिन उनका दावा है कि किसान ने पारिवारिक कलह के कारण यह कदम उठाया. एसडीएम ने कहा कि किसान ने बैंक और सहकारी समिति से कर्ज लिया था. हालांकि उनका कहना है कि तहसील से किसान की न तो आरसी जारी की गई थी और न ही कोई टीम उसके घर गई थी.

मृतक किसान ओमवीर की पत्नी कविता ने कहा कि उसके पति ने एक बैंक से करीब साढ़े तीन लाख रुपये और सहकारी समिति से करीब 90 हजार रुपये का कर्ज लिया था. इसे नहीं चुका पाने के कारण वह पिछले काफी समय से परेशान चल रहे थे. कविता ने बताया कि ओमवीर मंगलवार की दोपहर में खेत पर गये थे. शाम तक घर नही लौटने पर परिजनों ने जब उनकी तलाश की तो उनका शव उनके ही खेत में खड़े पेड़ पर लटका मिला.

इस घटना पर अफसोस जताते हुए प्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता डॉ. मैराजुद्दीन एवं पश्चिमी यूपी के प्रभारी राजकुमार सांगवान ने चेतावनी दी कि अगर प्रदेश सरकार किसानों को लेकर अपना रवैया नहीं बदलती तो रालोद किसानों के साथ सड़कों पर उतरेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget