एक्सप्लोरर

दलितों को पूरे हिंदुस्तान में दबाया जा रहा: राहुल गांधी

लखनऊ/सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में हिंसाग्रस्त सहारनपुर जिले के शब्बीरपुर गांव में पीड़ितों से मिलने जाने की कोशिश कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस और प्रशासन ने हरियाणा बोर्डर पर यमुना पुल पर ही रोक लिया. इस दौरान राहुल ने कहा कि दलितों को पूरे हिंदुस्तान में दबाया जा रहा है. विरोध में राहुल ने करीब एक किलोमीटर की पदयात्रा की और एक ढाबे पर मीडियाकर्मियों से बातचीत की.

उन्होंने कहा, "आज के हिंदुस्तान में गरीब, कमजोर के लिए जगह नहीं है. दलितों को दबाया जा रहा है, ये पूरे हिंदुस्तान में हो रहा है, केवल यूपी ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान में डर फैलाया गया है. मोदी सरकार सिर्फ अमीर लोगों की बात मानती है. सरकार में शामिल लोग हालांकि अपने भाषणों में गरीब-गरीब बार दोहराते हैं."

राहुल ने कहा, "मैं शब्बीरपुर के लोगों का हाल जानना चाहता था, लेकिन मुझे वहां नहीं जाने दिया गया. पुलिस न जानें हमसे क्या छिपाना चाहती है." उन्होंने कहा कि डीएम और एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जैसे ही शब्बीरपुर के हालात सामान्य होंगे, वे स्वयं उन्हें उस गांव लेकर जाएंगे. राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था का राज कायम करने में पूरी तरह विफल रही है. शब्बीरपुर भी इसका उदाहरण है.

कश्मीर में जारी तनाव पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, "आज जम्मू-कश्मीर जल रहा है, हमने वहां शांति लाने के लिए 10 साल काम किया था, जम्मू-कश्मीर में जब शांति होती है तो हिंदुस्तान को शक्ति मिलती है और जब जम्मू-कश्मीर में अशांति होती है तो पाकिस्तान को फायदा होता है."

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था. अब उन्हें बताना चाहिए कि बीते तीन साल में उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिया है.

इससे पहले, राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं- गुलाम नबी आजाद और राज बब्बर के साथ दिल्ली से सहारनपुर के लिए रवाना हो गए. राज्य प्रशासन द्वारा राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को प्रदेश में लैंड करने की मंजूरी नहीं मिलने के बाद वह सड़क मार्ग से सहारनपुर जा रहे थे. जिला प्रशासन ने राहुल को रोकने की पूरी तैयारी कर ली थी. जिले की सीमाएं सील कर दी गईं और जगह-जगह बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई.

सहारनपुर के जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडे ने कहा कि राहुल गांधी को हिंसा प्रभावित इलाके में दौरा करने की अनुमति नहीं दी गई है. ऐसे में अगर वह यहां आते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. राहुल के वहां जाने से हालात और तनावपूर्ण हो सकते हैं.

सहारनपुर में 5 मई को महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई थी. उसी दौरान ठाकुरों और दलितों के बीच संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. दलितों के घरों को आग लगा दी गई और तलवार से कई लोगों को घायल कर दिया गया. हिंसा की आग कई गांवों में फैल गई. तब से रह-रह कर जातीय दंगे हो रहे हैं. लोग दशहत के साए में जी रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेताओं के सहारनपुर दौरे को मंजूरी नहीं देने का आदेश दिया है. राहुल गांधी को भी सहारनपुर जिले के हिंसाग्रस्त गांवों का दौरा करने की मंजूरी नहीं दी गई. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने इस सप्ताह की शुरुआत में सहारनपुर का दौरा किया था, उसके बाद हिंसा और भड़क गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget