एक्सप्लोरर

तेजस्वी के क्षेत्र में दलितों के 20 घर जलाए, सुमो बोले- RJD के दबंगों का है काम

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के मलिकपुर गांव में यादव जाति के लोगों ने दलितों के करीब 20 घर और दुकानों को आग के हवाले कर दिया. इस आगजनी में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. पीड़ितों के सामने खाने-पीने और रहने की समस्या खड़ी हो गई है.

पटना: बिहार में दलितों पर अत्याचार का ऐसा मामला सामने आया है जिसने सरकार और विपक्ष दोनों को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है. दिन-दहाड़े वैशाली जिले के राघोपुर में दलितों के आशियाने जला दिए गए लेकिन न तो सरकार और न ही विपक्ष का कोई नुमाइंदा दलितों का हाल जानने पहुंचा. इसकी बड़ी वजह है वोटबैंक की पॉलिटिक्स. क्योंकि आरोप एक जाति विशेष के लोगों पर लगा है और कोई भी पार्टी इस मामले में पड़कर अपना वोटबैंक नहीं गंवाना चाहती है. राघोपुर आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है.

क्या है मामला? राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के मलिकपुर गांव में यादव जाति के लोगों ने दलितों के करीब 20 घर और दुकानों को आग के हवाले कर दिया. इस आगजनी में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. पीड़ितों के सामने खाने-पीने और रहने की समस्या खड़ी हो गई है. दोनों जातियों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था. दलितों का आरोप है कि जमीनी विवाद सुलझाने आई पुलिस ने दूसरे पक्ष का साथ देकर दलितों के साथ मारपीट की और उसके बाद करीब 500 की संख्या में यादव समुदाय के लोगों ने दलितों के घर पर हमला कर दिया और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.

इतना ही नहीं दलित किसान प्रेम भगत का आरोप है कि दलित महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की गई. उन्हें सबसे ज्याद तकलीफ तेजस्वी यादव से है जो घटना के दो दिन बाद अपनी विधानसभा क्षेत्र में ही थे लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं आए. प्रेम भगत का कहना है कि वो लालू परिवार को गरीबों का मसीहा समझते थे, उन्हें ही वोट करते थे लेकिन ये लोग अपने ही ताम-झाम और भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं और इसलिए अब ये तेजस्वी यादव से नाउम्मीद हो चुके हैं.

आरजेडी पर भड़के सुशील मोदी बिहार के उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि दलितों पर हमला करने वालों को आरजेडी का संरक्षण मिला हुआ है. उन्होंने कहा कि दबंगों ने मारपीट की, हमने एसपी से बात की है. जिसपर एसपी ने तेजी से कार्रवाई की बात कही है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं तेजस्वी यादव दलितों के घर जलाए जाने के सवालों से बचते नजर आए. बिहार की नूरपुर विधानसभा सीट जीत पर के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर रहे तेजस्वी यादव से जब प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि हम इसपर अलग से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है. राज्य में किसकी सरकार है? सरकार जांच करवाए, कार्रवाई करे. पूरा मामला कोर्ट में है.

बिहार उपचुनाव: तेजस्वी का नीतीश पर हमला, बोले- अवसरवाद पर लालूवाद की जीत है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget