एक्सप्लोरर

यूपी: दलित दूल्हे को मंदिर में जाने से रोका, पुलिस की मौजूदगी में मंदिर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

एक दलित दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को कथित तौर पर उच्च जाति के व्यक्ति ने मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया. दूल्हा अपनी शादी से पहले मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता था.

अमरोहा: एक दलित दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को कथित तौर पर उच्च जाति के व्यक्ति ने मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया. दूल्हा अपनी शादी से पहले मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता था. यह घटना अमरोहा जिले के माकनपुर सुमोली गांव की है. दूल्हा शोभित जाटव अपनी बारात निकलने से पहले मंदिर में जाना चाहता था, जिसे बीच में ही रोक दिया गया. गांव वालों का कहना है कि उनके क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है, जिससे यहां तनाव बना हुआ है.

दूल्हे के पिता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उन्हें न केवल मंदिर में जाने से रोका गया बल्कि आरोपी ने उनके बेटे द्वारा पहनी गई नोटों की माला और अंगूठी को भी छीनने का प्रयास किया. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें राम अवतार सिंह, रामनिवास, बंटी और अंकित शामिल हैं. सभी आरोपी इसी गांव के हैं जिन्होंने दूल्हे व उनके परिवार को यहीं के एक मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया.

हसनपुर के एसएचओ संजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. हालांकि पुलिस का कहना है कि यह महज दो परिवारों के बीच झगड़े का मामला है. इस झगड़े को जातिगत दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए.

एसएचओ सिंह ने कहा कि यह जातिगत झगड़ा नहीं है बल्कि दो अलग-अलग जाति से संबंधित जाटव और चौहान परिवार के बीच का मामला है. शादी से दो दिन पहले दोनों परिवार के लोग एक ही संगीत कार्यक्रम में शामिल भी हुए थे. इसके बाद दोनों पक्ष के लोग सोमवार को एक-दूसरे से उलझ गए.

पुलिस का कहना है कि आरोपी का घर मंदिर के पास में ही है. जब बारात में जाने से पहले शोभित व उनका परिवार मंदिर की ओर जा रहा था, तो आरोपी पक्ष के चार लोगों ने उसकी पिटाई करने की कोशिश की और इसी बीच दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई.

इसके बाद मंगलवार को दूल्हा व दुल्हन पुलिस की मौजूदगी में मंदिर पहुंचे. इस मामले में अमरोहा के पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा का कहना है कि उन्होंने पुलिस को पूरी चौकसी बरतने के सख्त निर्देश दे रखे हैं और इस मामले की फिलहाल जांच चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
Chamoli Tunnel Accident Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget