एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में दलित युवती की हत्या, रेप की आशंका

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में एक लड़की की हत्या कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक पहली नजर में मामला रेप के बाद हत्या का है. लड़की दलित समुदाय की थी.

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में एक लड़की की हत्या कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक पहली नजर में मामला रेप के बाद हत्या का है. लड़की दलित समुदाय की थी. गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया. पुलिस ने जाम खुलवाया और दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया.

संग्रामपुर थानाक्षेत्र के वर्तली मजरे धनापुर गांव के बाहर गुरुवार सुबह दलित युवती का गला रेतकर हत्या किया शव पड़ा मिला. पुलिस के पहुंचने से पहले आक्रोशित ग्रामीणों अमेठी-धनापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया. मौके पर पहुंचे एसपी ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया.

वर्तली मजरे निवासी सीताराम की 19 वर्षीय पुत्री बुधवार रात पड़ोसी गांव धनापुर में नौटंकी देखने गई थी. गुरुवार सुबह धनापुर गांव के बाहर एक खेत में युवती का गला रेता शव पड़ा मिला. युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उससे दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है.

युवती के पिता ने कहा, "हम सबके साथ वह भी नौटंकी देखने गई थी. साथ ही लौट भी आई. फिर वह खेत कब और कैसे पहुंची, इसकी जानकारी हमें भी नहीं है."

घटना से नाराज परिवारीजनों और ग्रामीणों ने गांव के पास से ही गुजरे अमेठी-धनापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया. सूचना पर एसपी कुंतल किशोर टीम के साथ पहुंचे और जांच का भरोसा देकर जाम खत्म कराया.

एसपी ने कहा कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही ये स्पष्ट होगा कि उससे दुष्कर्म हुआ है या नहीं. अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार OUT, दारू ON! शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग के बीच हैरान करने वाली प्रतिक्रिया
नीतीश कुमार OUT, दारू ON! शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग के बीच हैरान करने वाली प्रतिक्रिया
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब...
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब...
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार के लिए बड़ी राहत, एकनाथ शिंदे के एक फैसले से बदल गया समीकरण, जानें कैसे
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार के लिए बड़ी राहत, एकनाथ शिंदे के एक फैसले से बदल गया समीकरण
बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय, कब होगा नई सरकार का गठन? बड़ा अपडेट
बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय, कब होगा नई सरकार का गठन? बड़ा अपडेट

वीडियोज

Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
'यह ‘चोकर’ नहीं चारों खाने चित...', न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल
'यह ‘चोकर’ नहीं चारों खाने चित...', न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Prediabetes: कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?
कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?
QR कोड स्कैन करने से पहले कैसे जानें वह सही है या नहीं? काम आएंगे ये टिप्स
QR कोड स्कैन करने से पहले कैसे जानें वह सही है या नहीं? काम आएंगे ये टिप्स
Antarctica Government: अंटार्कटिका में नहीं है कोई परमानेंट नागरिक, जानें वहां किसकी चलती है सरकार
अंटार्कटिका में नहीं है कोई परमानेंट नागरिक, जानें वहां किसकी चलती है सरकार
Embed widget