एक्सप्लोरर

वाराणसी पुल हादसा: क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच ने यूपी ब्रिज कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ सिगरा थाने में दर्ज गैर इरादतन हत्या के केस के बाद जांच शुरू की है. एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद की अगुवाई में ब्रिज कारपोरेशन के ऑफिस में पहुंची 20 लोगों की टीम ने सस्पेंड किए गए चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर हरिश्चन्द्र तिवारी से पूछताछ की.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीते मंगलवार को हुए हादसे की जांच क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है. पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच इस हादसे के दोषियों को गिरफ्तार कर सकती है.गुरुवार को वाराणसी स्‍थित यूपी ब्रिज कारपोरेशन के ऑफिस में क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची. इसके अगुवाई एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र प्रसाद कर रहे थे. क्राइम ब्रांच ने ब्रिज कॉरपोरेशन के सस्पेंड किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की. बता दें कि इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी.

गैर इरादतन हत्या के केस के बाद क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

क्राइम ब्रांच ने यूपी ब्रिज कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ सिगरा थाने में दर्ज गैर इरादतन हत्या के केस के बाद जांच शुरू की है. एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद की अगुवाई में ब्रिज कारपोरेशन के ऑफिस में पहुंची 20 लोगों की टीम ने सस्पेंड किए गए चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर हरिश्चन्द्र तिवारी से पूछताछ की.

क्राइम ब्रांच ने तिवारी से प्रोजेक्ट पर काम कर रहे सभी ऑफिसर्स और कर्मचारियों की लिस्ट मांगी है. इस पर कॉरपोरेशन के सीपीआरओ ने इस लिस्ट को एक दिन मुहैया कराने को कहा है. लगभग करीब एक घंटे तक चली पूछताछ में क्राइम ब्रांच ने सस्पेंड किये गए लोगों से कई सवाल पूछे. इन सवालों के लिखित जवाब सीपीआरओ क्राइम ब्रांच को सौपेंगे.

एविडेंस इकठ्ठा कर रहा है क्राइम ब्रांच

पूछताछ के बारे में बताते हुए एसपी क्राइम ने बताया कि टीम अभी इस मामले में पूरी जानकरी इकट्ठा कर रही है. पूछताछ और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि ब्रिज कॉरपोरेशन के ऑफिसर्स ने उन्हें 24 से 48 घंटे में इन्‍फॉर्मेशन मुहैया कराने की बात कही है. इसके आधार पर पहले एविडेंस इकठ्ठा किए जाएंगे और उसके बाद दोषियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है.

बता दें कि मंगलवार को फ्लाईओवर गिरने के बाद वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने ब्रिज कारपोरेशन के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एचसी तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर के आर सूदन, असिस्टेंट इंजिनियर राजेश कुमार और लालचंद्र को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget