एक्सप्लोरर

COVID19: आधा यूपी कोरोना महामारी की चपेट में, 40 जिले हैं संक्रमित

सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग लॉकडाउन का पालन करें. इसले लिए प्रशानिक अधिकारियों ने अपने स्तर पर कमर कस ली है.

लखनऊः कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश में संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया है. इसके बाद भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा एलान किया है. लॉकडाउन और कई इलाकों को सील किए जाने के बाद उन्होंने बताया कि राज्य में 15 करोड़ लोगों के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था कर दी गयी है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन का उपयोग भी तेजी से किया जा रहा है. तब्लीगी जमात के लोगों को लेकर उन्होंने कहा कि चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है.

प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया, ''अभी तक 410 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं. 40 जिले इससे प्रभावित हैं. 221 ममाले तबलीगी जमात से जुड़े हैं. 31 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं.'' अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, ''4 लोगों की मृत्यु हुई है. 9442 बेड की व्यवस्था अस्पतालों में हुई है. 63 हजार 855 लोग जो विदेशों से आये थे वो 28 दिन का क्वारंटाइन पूरा कर चुके हैं.'' उन्होंने यहा भी बताया कि 7 हजार 451 सैंपल जांच के लिए जमा किए गए थे जिसमें से 6 हजार 953 नेगेटिव आए हैं. फेक न्यूज के 78 मामले आए हैं सामने

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अवनीश अवस्थी ने बताया कि 78 केस फेक न्यूज़ के सामने आए हैं. राज्य में जरूरी समानों के सप्लाइ को लेकर उन्होंने कहा कि 42 हजार 393 फल और सब्जी के वाहन/ ठेला गाड़ी इस वक़्त सप्लाई में लगे हुए हैं.

उन्होंने जानकारी दी है कि 48 हजार 526 गाड़ियों को डोर स्टेप वितरण के लिए चलाया जा रहा है. वहीं 1967 कम्युनिटी किचेन बनाए गए हैं.

सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग लॉकडाउन का पालन करें. इसले लिए प्रशानिक अधिकारियों ने अपने स्तर पर कमर कस ली है. पुलिस ने 12 हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने के मामले में केस दर्ज किया है. वहीं उन्होंने बताया कि 39 हज़ार लोग पाबंद किये गए हैं.

लॉकडाउन तोड़ने वाले वाहनों से वसूला जा रहा है जुर्माना

लॉकडाउन तोड़ने वाले वाहनों को लेकर उन्होंने बताया कि 1 करोड़ से ज्यादा वाहन चेक किए गए. जिनसे 5 करोड़ 61 लाख रुपया फाइन के रूप में जमा हुआ है.

  अवनीश अवस्थी ने बताया कि हॉटस्पॉट में दूध, फल, सब्जी की सप्लाई को लेकर भी समीक्षा करने का आदेश दिया गया है. आम लोगों से भी रिक्वेस्ट है कि वो भी कड़ाई से इसका पालन करें. उन्होंने कहा कि जितनी तेजी से बीमारी का लोड कम होगा उतनी जल्दी सबके लिए अच्छा होगा. उन्होंने अपील की है कि या तो मास्क लागाएं, गमछे से मुंह और नाक को बांधकर चलें. अवनीश अवस्थी ने कहा कि हॉटस्पॉट पर ये निर्देश दिए हैं कि वहां मेडिकल, सेनिटाइजर और डोर स्टेप डिलीवरी को ही जाने दिया जाए. बाकी सभी पर रोक लगाई जाए. Coronavirus: सीएम योगी समेत यूपी के मंत्री-विधायकों की सैलरी में 30 फीसदी की कटौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget