एक्सप्लोरर

COVID-19: तेजस्वी यादव का दावा- उनके दफ्तर ने सीएम नीतीश की टीम से ज्यादा काम किया

तेजस्वी यादव ने कोरोना वायरस पर नीतीश कुमार के संबोधन को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री ने जरूरी जानकारियां नहीं दीं. उन्होंने कहा कि कोरोना की तुलना बाढ़ और सूखे से गलत है.

पटना: कोरोना वायरस को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार की जनता के नाम अपना संदेश भेजा था. इस संदेश पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री ने कई जरूरी जानकारियां नहीं दी. इतना ही नहीं तेजस्वी ने यह भी बताया कि जो काम मुख्यमंत्री की चालीस टीम ने नहीं किया उससे ज़्यादा वो अकेले कर चुके हैं. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में जो चालीस लोगों की सेटअप किए गए थे वह महज़ तीन हज़ार लोगों से ही बात कर पाए जबकि उनका कार्यालय ने पांच दिनों में चार हजार लोगों की मदद के लिए फोन पर संपर्क किया.

तेजस्वी यादव ने बाकायदा प्रेस रिलीज़ ज़ारी कर कहा कि कोरोना की तुलना बाढ़ और सूखे से की जो सही नहीं है. उन्होंने नीतीश कुमार का धन्यवाद दिया कि उन्होंने 18वें दिन बिहार को संबोधित किया. बिहारवासी उत्सुकता से कोरोना के बचाव, उपचार, सावधानी और जागरूकता संबंधित सरकार द्वारा सामाजिक, प्रशासनिक और आर्थिक स्तर पर भी की गई तैयारियों को सुनने को बेताब थे. लेकिन माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन बाद बिहारवासी निराशा के भाव में थे क्योंकि अब भी अधिकांश शंकाएँ अस्पष्ट थी. मुख्यमंत्री ने इस महामारी की तुलना बाढ़ और सूखे से की थी, जो कि तथ्य नहीं है. कोरोना वायरस बाढ़ और सूखे के विपरीत एक वैश्विक स्वास्थ्य महामारी है इसलिए इससे निपटने के लिए अधिक गंभीर दृष्टिकोण और पहल की आवश्यकता है.

कई सवालों के जवाब नहीं मिले- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने परीक्षण किट, पीपीई, मास्क, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड, दस्ताने, सैनिटाइज़र की स्टॉकपाइल और खरीद पर भी अद्यतन जानकारी प्रदान नहीं की. इस जानकारी की मांग पहले ही दिन से हम सभी, मीडियाकर्मी, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी कर रहे थे. बिहार में कोरोना की जांच-परीक्षण देश में सबसे कम है. शारीरिक और सामाजिक दूरी के अलावा कोरोना परीक्षण ही अकेले इसके प्रसार को रोकने के लिए पहला कदम है.

हमारे कार्यालय ने हजारों लोगों के लिए व्यवस्था की- तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा 40 टीमों के साथ सेटअप किए गए कंट्रोल रूम द्वारा तीन-चार दिन में 3000 कॉल प्राप्त किए गए थे. यह मुट्ठीभर आंकड़ा ही देशभर में फंसे बिहारवासियों के लिए मदद के लिए उठाए कदमों पर सरकार की गंभीरता और मंशा पर सवाल उठा रहा है. हमारे कार्यालय ने ही पिछले पांच दिनों में 4000 से अधिक फ़ोन कॉल्स को अटेंड किया और पूरे देश में फंसे हजारों बिहारवासियों के लिए भोजन और राशन की व्यवस्था की. हम संबंधित राज्य सरकारों, वोलेंटियर्स और व्यक्तिगत संपर्कों के साथ समन्वय करके हज़ारों प्रवासियों की मदद कर रहे हैं जबकि मुख्य रूप से यह कार्य बिहार सरकार को करना चाहिए था.

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी

दूसरी तरफ लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने 119 पत्रों में 3453 प्रवासी बिहारियों की सूची मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को सौंपी. चिराग ने प्रेस में दिए अपने लिखित बयान में कहा कि लॉकडाउन में दूसरे प्रदेशो में फंसे 3453 बिहारवासियों को उनके रहने और खाने पीने की उचित व्यवस्था करने के संबंध में नीतीश कुमार जी को 119 पत्र लिख कर अवगत कराया. यह सभी पत्र दिल्ली बिहार भवन भेजा गया है. कार्यवाही के लिए और पार्टी  के स्थानीय प्रदेश अध्यक्षों को भी भेज दिया गया है ताकि वह भी जो मदद कर सकें तो ज़रूर करें.

यह पत्र इस लिए ज़रूरी है ताकि सरकार को जानकारी मिले की कहां पर बिहारवासी मौजूद हैं और समस्या में है. उन्होंने कहा, ‘’मेरे कार्यालय 01123794071 पर कई साथियों ने इस संदर्भ में जानकारी दी है जिसको मैं साझा कर रहा हूं. आप में से भी जो कोई इनमें से किसी की मदद कर सके ज़रूर करें. सरकार अपना काम कर रही है लेकिन मदद से यह और बेहतर होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीनगर-लेह हाईवे पर टनल प्रोजेक्ट को मंजूरी, 1,196 करोड़ रुपये की लागत से फोटू ला पर बनेगी यह सुरंग
श्रीनगर-लेह हाईवे पर टनल प्रोजेक्ट को मंजूरी, 1,196 करोड़ रुपये की लागत से फोटू ला पर बनेगी यह सुरंग
आजम खान का दौर खत्म या कांग्रेस के दबाव में सबसे ऊंचा दर्जा दे रहे अखिलेश यादव! जानें- क्यों लग रहीं ये अटकलें?
आजम खान का दौर खत्म या कांग्रेस के दबाव में सबसे ऊंचा दर्जा दे रहे अखिलेश यादव! जानें- क्यों लग रहीं ये अटकलें?
जोधपुर में गणगौर मेले के दौरान बवाल, मामूली विवाद से पथराव, कई हिरासत में
जोधपुर में गणगौर मेले के दौरान बवाल, मामूली विवाद से पथराव, कई हिरासत में
Srinagar News: रोक लें कश्मीर जाने का प्लान! इस तारीख तक शाम के बाद नहीं मिलेंगी फ्लाइट्स, जानें वजह
रोक लें कश्मीर जाने का प्लान! इस तारीख तक शाम के बाद नहीं मिलेंगी फ्लाइट्स, जानें वजह

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'सऊदी एयरबेस बना जंग का मैदान, ईरान के हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल, रिफ्यूलिंग विमान को नुकसान
Live: 'सऊदी एयरबेस बना जंग का मैदान, ईरान के हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल, रिफ्यूलिंग विमान को नुकसान
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
IPL 2026 Live Streaming: कहां-कहां लाइव देख सकते हैं IPL के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
कहां-कहां Live देख सकते हैं IPL 2026 के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
Friday OTT Release: 'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें एंजॉय
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
पर्पल साड़ी में नोरा फतेही ने दिखाया मिनिमल ग्लैम का जादू, सादगी में जीता लोगों का दिल
पर्पल साड़ी में नोरा फतेही ने दिखाया मिनिमल ग्लैम का जादू, सादगी में जीता लोगों का दिल
High Court Recruitment 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए बड़ा मौका, हाई कोर्ट में निकली 300 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका
10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए बड़ा मौका, हाई कोर्ट में निकली 300 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका
Embed widget