एक्सप्लोरर

बाराबंकी : प्रेमी जोड़े के लिए पुलिस वाले बने बाराती, थाने में अदा की गई रस्में

विवाह बंधन की सारी रस्में थाना परिसर में पुलिस वालों की मौजूदगी में निभाई गई. प्रेमी जोड़े के विवाह बंधन में बंधने के बाद पुलिस वालों ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया. विवाह का यह पूरा मामला मोहम्मदपुर खाला थाने का है.

बाराबंकी: बाराबंकी में एक प्रेमी जोड़े की पुलिस वालों ने थाने में धूमधाम से शादी कराई. यह दोनों काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन दोनों के घर वाले शादी करने के लिए राजी नहीं थे. विवाह बंधन की यह रस्म थाना परिसर में पुलिस वालों की मौजूदगी में निभाई गई. प्रेमी जोड़े के विवाह बंधन में बंधने के बाद पुलिस वालों ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया. विवाह का यह पूरा मामला मोहम्मदपुर खाला थाने का है.

बता दें कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में रहने वाले विनय कुमार और नेहा वर्मा एक दूसरे को सालों से प्यार करते थे. लेकिन दोनों के घर वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. यह बात दोनों को नागवार गुजरी और दोनों घर से एक साथ लापता हो गए. जिसके बाद दोनों के घर वाले मोहम्मदपुर खाला थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस ने मामले की पूरी छानबीन के बाद पाया कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है और लड़का-लड़की आपस में शादी करना चाहते हैं. पुलिस दोनों के बालिग होने के सारे दस्तावेज भी देखे. जिसके बाद दोनों को थाना परिसर में ही शादी के बंधन में बांध दिया.

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि ये दोनों दो दिन से अपने घर से लापता थे. इनके माता पिता थाने में रिपोर्ट लिखवाने आए थे. जांच के बाद पचा चला कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं. दोनों एक दूसरे को चाहते हैं और शादी करना चाहते हैं. जिसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से मोहम्मदपुर खाला थाना परिसर में ही दोनों की शादी करवाई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget