एक्सप्लोरर

Coronavirus: मायावती ने बसपा विधायकों को सहयोग करने का निर्देश दिया, योगी ने बोला धन्यवाद

मायावती ने ट्वीट कर बसपा विधायकों से की है मदद की अपील. योगी ने कहा राजनीतिक पूर्वाग्रह से ऊपर उठ कर मदद करना जरूरी.

लखनऊ: कोरोना वायरस का क़हर देश और दुनिया में लगातार पैर पसार रहा है. इसके कारण भारत में संक्रमित लोगों की तादाद 2900 के पार जा चुका है. यूपी में भी कोरोना को कोहराम जारी है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायकों को कोरोना वायरस के खिलाफ प्रदेश सरकार के अभियान में सहयोग करने का निर्देश देने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती को धन्यवाद कहा है.

यूपी सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने मायावती को धन्यवाद दिया. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश इस महामारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहा है. राजनीतिक पूर्वाग्रह से ऊपर उठकर देश की इस लड़ाई में सहभागी बनने वाले सभी महानुभावों, सुधीजनों एवं संगठनों का यह दायित्व बनता है कि वे भी इस लड़ाई में सहभागी बनें.

गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, ‘‘ देशभर में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के मद्देनजर खासकर उत्तर प्रदेश के बसपा विधायकों से अपील है कि वे भी पार्टी के सभी सांसदों की तरह अपनी विधायक निधि से कम से कम एक-एक करोड़ रुपये  अति जरूरतमंदों की मदद हेतु जरूर दें. बसपा के अन्य सदस्य भी अपने पड़ोसियों का मानवीय आधार पर ध्यान रखें.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 174 हो गई है. सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ लगातार अधिकारियों के साथ मिलकर इस महामारी से बचाव के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को हुई टीम-11 की मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसी आपातकाल की स्थिति के लिए निजी अस्पतालों को भी पूरी तरह से तैयार रखें. 

यहां पढ़ें 

पीएम मोदी ने ABP न्यूज़ की तारीफ की, कोरोना के खिलाफ कवरेज को सराहा, कहा- बहुत खूब

Google ने Mobility Report में बताया लॉकडाउन के दौरान कैसे बाजारों में पसरता गया सन्नाटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में भारी बारिश के बावजूद लोकल ट्रेनें सामान्य, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
मुंबई में भारी बारिश के बावजूद लोकल ट्रेनें सामान्य, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत, फोन में मिले अहम सबूत
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत, फोन में मिले अहम सबूत
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget