एक्सप्लोरर

नोएडा के हॉटस्पॉट: जानिए- कौन कौन से इलाके पूरी तरह से सील किए गए, पढ़ें- इस शहर में कोरोना का पूरा अपडेट

कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए नोएडा के कुछ इलाकों को सील करने का फैसला लिया गया है.नोएडा के डीएम का कहना है कि पैनिक होकर खरीददारी करने की जरूरत नहीं है.

लखनऊ: कोरोना वायरस ने दुनिया में कोहराम मचा रखा है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए यूपी के 15 जिलों के हॉटस्पॉट को पूरी तरह सील किया जाएगा. इसमें नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के भी इलाके हैं. वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि वह अपने-अपने घरों में ही रहें. इसी से कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है.

नोएडा के इन इलाकों को किया जाएगा सील

नोएडा के जिन इलाकों को सील किया जाएगा उसमें नोएडा में सेक्टर 41, पाम ओलंपिया, पटवारी गांव, लॉजिक्स ब्लॉसम, नोएडा सेक्टर 44, सेक्टर 37, बिस्नोई गांव को कोरोना हॉटस्पॉट मानते हुए सील किया जाएगा. इसके अलावा महक रेजीडेंसी ग्रेटर नोएडा, सुपरटेक केपटॉउन सेक्टर- 74, लोटस बाउलवर डी सेक्टर 100, अल्फा 1 ग्रेटर नोएडा, हाइड पार्क सेक्टर- 78, , पारस तिआरा 137, वाजिदपुर गांव, निराला ग्रीन सेक्टर- 2 ग्रेटर नोएडा , एटीएस डॉलचे जेटा- 1 ग्रेटर नोएडा, एस गोल्फशायर सेक्टर 150 नोएडा, सेक्टर 27 और 28, को भी सील किया जाएगा.

यूपी के इन 15 जिलों के हॉटस्पॉट को किया जाएगा सील

बता दें कि यूपी के अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 15 जिलों के गम्भीर रूप से संक्रमित क्षेत्रों को सील कर करने का निर्देश दिया है. ये इलाके 15 अप्रैल की सुबह तक सील रहेंगे. इन 15 जिलों में लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, सीतापुर, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बस्ती, सहारनपुर और महराजगंज शामिल हैं.

बुधवार रात पौने नौ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक यूपी में कोरोना वायरस के कुल 343 केस हैं. राज्य में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इलाज के बाद 26 लोग रिकवर हो चुके हैं.

पैनिक होकर खरीददारी करने की जरूरत नहीं- नोएडा डीएम

इस बीच नोएडा के डीएम ने कहा, ‘’सील करने का फैसला कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लिया गया है. पैनिक होकर खरीददारी करने की कोई जरूरत नहीं है. सभी जरूरी चीजों की घर के दरवाजे तक डिलीवरी की जाएगी. अफवाहों पर ध्यान न दें. कृपया अपने घरों के अंदर ही रहें.’’

दिल्ली में सीएम केजरीवाल ने भी लिया फैसला

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार प्रयास कर रही हैं. राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए अब दिल्ली सरकार ने राजधानी में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात की जानकारी दी है. इसके अलावा दिल्ली में कोरोना वायरस के 20 हॉटस्पॉट को सील कर दिया गया है. सील की हुई जगहों पर डोर टू डोर सप्लाई होगी.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus World Update: दुनिया भर में 88 हजार से ज्यादा मौत, संक्रमित लोगों की संख्या 15 लाख के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget