एक्सप्लोरर

Coronavirus Updates: नोएडा में कोरोना का कहर जारी, 74 नये पॉज़िटिव मरीज मिले

यूपी के गौतमबुद्ध नगर नोएडा में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां गुरुवार को 74 कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं. जिले में मरीजों की संख्या 1171 तक पहुंच गई है.

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को बीते 24 घंटे में 74 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिलने से प्रशासन की चिंता और बढ़ गई. इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,171 हो गई है. इनमें 85 क्रॉस नोटिफाइड हैं. इस बीच, संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है. गुरुवार को स्वस्थ होने के बाद 28 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके साथ ही अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 606 हो गई है. फिलहाल 551 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर में कुल 74 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि 15 जून को दो लोगों की मौत हुई थी. उनमें सेक्टर-76 निवासी 74 साल के व्यक्ति और सेक्टर-31 के निठारी निवासी व्यक्ति थे. उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह गाजियाबाद निवासी 51 साल के व्यक्ति की मौत हुई है. उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. गुरुवार को ही दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी 69 साल के व्यक्ति की भी मौत हुई है. वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित थे. ये दोनों मरीज दिल की बीमारी से पीड़ित थे.

दो अन्य मौतों की हो रही है जांच

सर्विलांस ऑफिसर ने बताया कि जेवर निवासी 87 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है. उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई थी. वह हाइपर टेंशन और दूसरी बीमारी से पीड़ित थे. इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-73 निवासी 26 साल के युवक की भी मौत हुई है. उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी, लेकिन वह दिल की बीमारी से पीड़ित थे. डॉ. दोहरे ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-63 के छिजारसी गांव के रहने वाले 53 साल की महिला और दादरी निवासी 65 साल की महिला की भी मौत हुई है. इन दोनों की मौत के कारणों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

यूपी में 24 घंटे में निकले कोरोना के 630 नए मामले, 23 मरीजों ने तोड़ा दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, 10 छात्रों ने की शिकायत
JNU के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, 10 छात्रों ने की शिकायत
बाराबंकी: महिला ने थाने में दिया बच्चे को जन्म, पति ने प्रेमी का बताया
बाराबंकी: महिला ने थाने में दिया बच्चे को जन्म, पति ने प्रेमी का बताया
शादी दूसरी जगह तय हुई तो बना कातिल! 20 दिन बाद पकड़ा गया श्रेया का हत्यारा
शादी दूसरी जगह तय हुई तो बना कातिल! 20 दिन बाद पकड़ा गया श्रेया का हत्यारा
UP 2027 चुनाव में सीएम का चेहरा योगी या कोई और? पंकज चौधरी ने गिनाए 6 नाम
UP 2027 चुनाव में सीएम का चेहरा योगी या कोई और? पंकज चौधरी ने गिनाए 6 नाम

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, ये धाकड़ बल्लेबाज लेगा जगह
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, ये धाकड़ बल्लेबाज लेगा जगह
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी
SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी
Embed widget