एक्सप्लोरर

Coronavirus: सामाजिक संबंधों के ताने-बाने को तोड़ रही महामारी, अपनों से कर रही दूर

कोरोना वायरस संक्रमण मिलने जुलने से फैल रहा है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। लेकिन कोरोना संक्रमण से ठीक हो जाने के बाद भी सामान्य जीवन में शख्स अपनों से दूर हो रहा है

नोएडा, बलराम पांडे. कोविड-19 महामारी के इस बुरे दौर में कोरोना ना सिर्फ सामाजिक संबंधों की दूरी बना रहा है बल्कि पारिवारिक संबंधों के ताने-बाने को भी तोड़ रहा है. लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक तो हुए, लेकिन लोग अभी भी उन्हें शक की निगाह से देख रहे हैं. जबकि परिवारिक रिश्ते भी कच्चे धागों की तरह टूट रहे हैं. कई करोना पीड़ितों के परिजनों ने तो उनका दाह संस्कार करने से ही इंकार कर दिया है.

वहीं नोएडा की एक महिला कोरोना को मात देकर जब एम्स हॉस्पिटल से घर लौटीं तो उनकी बहन और भाई ने उसकी कोई भी मदद से इनकार कर दिया. एक ऐसा भी मामला देखने को मिला जहां वर्षो से काम कर रही घरेलू सहायिका कोरोना पॉज़िटिव हुई तो मालिक ने उसे अस्पताल में अकेला छोड़ दिया तो घरेलू सहायिका ने ठीक होने के बाद अपने मालिक को छोड़ दिया.

शमी को नहीं मिले चार कंधे

नोएडा के ककराला गांव स्थित कब्रिस्तान में कोरोना संक्रमित मोहम्मद शमी की मौत के बाद उसके जनाजे को दफनाने का काम मुस्लिम धर्म गुरूओं के निर्देशानुसार एसीएमओ डॉ वी बी ढ़ाका, दादरी सीएचसी प्रभारी डॉ अमित चौधरी व फार्मासिस्ट कपिल चौधरी ने पूरा किया. मोहम्मद शमी पत्नी और उसके बेटे ने उसके जनाजे को हाथ लगा ने से इंकार कर दिया था. पति की मौत का गम झेल रही पत्नी ने अपने बेटे और बेटी को कोरोना के डर से अंत समय में उनके पिता के जनाजे को हाथ लगाने से भी रोक दिया. जिनका कहना था कि कोविड-19 ने उनके पति के जीवन को लील लिया है, अब वो अपने बच्चों को नहीं खोना चाहतीं.

घर वाले ही हुये पराये

ऐसी ही घटना नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में हुई. एक महिला को अस्थमा और पथरी की शिकायत थी. घर वाले ईएसआई अस्पताल ले गए तो वहां से जिला अस्पताल भेजकर कोरोना टेस्ट कराया गया. इस बीच महिला को एम्स में भर्ती करवा दिया गया. बाद में महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग ने उनके दोनों बेटों और पति को क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कर लिया. एम्स से जब महिला को डिस्चार्ज किया गया तो उनकी बहन और भाई ने मदद से इनकार कर दिया. यह जानकारी पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने ऐम्बुलेंस कर उनकी मां को घर तक लेकर आए. फिर पड़ोस की एक महिला ने उन्हें घर में रखा. क्वारंटीन सेंटर से डिस्चार्ज होने के बाद राहुल, उनके भाई व पिता घर पहुंचे तो मां को पड़ोसी के यहां से लेकर आए.

ग्रेटर नोएडा के रहने वाले मालिक व परिवार के चार सदस्यों के घर में एक घरेलू सहायिका पिछले कई वर्षों से काम कर रही है. बीते दिनों मालिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो परिवार के सदस्यों व घरेलू सहायिका की भी जांच की गई सभी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. खुद के खर्च पर मालिक ने अपना व परिवार के सदस्यों का उपचार कराया लेकिन घरेलू सहायिका को वहां नहीं ले गए. देखने वाला नजारा तब बना जब घरेलू सहायिका व मालिक दोनों एक साथ अलग-अलग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए और मालिक फिर से घरेलू सहायिका को लेने के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल पहुंच गई लेकिन घरेलू सहायिका ने दो टूक जबाब देते हुए काम करने से मना कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में 5 करोड़ की ठगी, फिर भी खाली हाथ रह गए साइबर ठग! जानिए कैसे बच गई पूरी रकम
गाजियाबाद में 5 करोड़ की ठगी, फिर भी खाली हाथ रह गए साइबर ठग! जानिए कैसे बच गई पूरी रकम
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मानसून मेहरबान, आज भी बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में मानसून मेहरबान, आज भी बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट
Maharashtra: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
महाराष्ट्र: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget