एक्सप्लोरर

बरेली: डॉक्टर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एसीएमओ को सौंपी गई जांच, 2 लोगों की हो चुकी है मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. यहां डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर आईएमए तक में हड़कंप मचा हुआ है. जिले में किसी डॉक्टर के संक्रमित होने का ये पहला मामला है.

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में जहां एक तरफ गर्मी ने परेशान कर रखा है तो वहीं कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला शहर के सबसे पॉश इलाके रामपुर गार्डन का है, जहां के डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर आईएमए तक में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, रामपुर गार्डन के ढाई सौ मीटर के एरिया को सील कर दिया गया है.

डॉक्टर के संक्रमित होने का पहला मामला बरेली में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बार तो शहर के नामचीन डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. दरअसल, 20 मई को बदायूं की एक गर्भवती महिला का बरेली एमआरआई सेंटर पर अल्ट्रासाउंड हुआ था. जिसके बाद महिला जब बदायूं गई तो स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया. महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बदायूं के डीएम ने बरेली के डीएम को इसकी जानकरी दी. जिसके बाद बरेली एमआरआई सेंटर के डॉक्टर को क्वारंटाइन रहने को कह दिया गया और उनका सैम्पल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई भेज दिया गया. सीएमओ डॉ विनीत कुमार शुक्ला ने बताया की मंगलवार देर शाम डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया. जिले में किसी डॉक्टर के संक्रमित होने का ये पहला मामला है. फिलहाल डॉक्टर को एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर उनके परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया है.

बरेली: डॉक्टर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एसीएमओ को सौंपी गई जांच, 2 लोगों की हो चुकी है मौत

होगी विस्तृत जांच पूरे मामले पर सीएमओ ने बताया कि डॉक्टर को नोटिस दिया गया है और डॉक्टर के संपर्क में जो लोग आए हैं उनकी खोजबीन की जा रही है. जांच एसीएमओ को सौंपी गई है कि क्या उस अल्ट्रासाउंड सेंटर को हमारे कार्यालय से अनुमति प्राप्त थी, क्या उनका प्रशिक्षण हुआ था, क्या वो आवश्यकता के अनुसार, औचित्य के अनुसार, निर्देश के अनुसार जो पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट है उसका प्रयोग कर रहे थे अथवा नहीं कर रहे थे. इन सब को लेकर विस्तृत जांच की जाएगी. ये भी जांच की जाएगी कि वे इस अवधि में किन लोगों से मिले, यदि वे लॉकडाउन में अपने घर से बाहर किसी दूसरे के घर गए तो उसके विषय में जानकारी जुटाई जाएगी.

बरेली: डॉक्टर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एसीएमओ को सौंपी गई जांच, 2 लोगों की हो चुकी है मौत

बरेली में बने 10 हॉटस्पॉट बता दें कि बरेली में वर्तमान समय में शहर से लेकर देहात तक 10 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं. जिसमे शहर में रामपुर गार्डन, साहूकारा, बिहारीपुर, बानखाना, ऐजाज नगर तो वहीं आंवला में 2, मीरगंज में 2 और फरीदपुर में 1 हॉटस्पॉट बनाया गया है. इन सभी इलाकों को शासन की नई गाइडलाइन के तहत सील किया गया है. इन इलाको में किसी की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम इन इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों का सर्वे कर रही है और कोरोना संदिग्ध लोगों के सैम्पल लिए जा रहे हैं. बरेली में अब तक करीब 2000 लोगों के कोरोना की जांच की गई है.

बरेली: डॉक्टर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एसीएमओ को सौंपी गई जांच, 2 लोगों की हो चुकी है मौत

2 लोगों की हो चुकी है मौत बरेली जिले में अब तक 2000 लोगों की जांच हुई है जिनमें से 43 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है. इसमें से 10 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि, 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है. यहां अभी 31 एक्टिव केस है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जिला दो बार हो चुका है कोरोना फ्री गौरतलब है कि, बरेली जिला दो बार कोरोना से जंग जीत चुका है. स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन, पुलिस, फायर विभाग और नगर निगम के प्रयासों से बरेली दो बार कोरोना फ्री हो चुका है लेकिन एक बार फिर बरेली में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है.

बरेली: डॉक्टर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एसीएमओ को सौंपी गई जांच, 2 लोगों की हो चुकी है मौत

प्रवासियों ने बढ़ाई मुसीबत दरअसल, देश के अलग-अलग राज्यों से आये 29 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से ज्यादातर मजदूर मुम्बई से अपने घर वापिस ट्रकों से, पैदल, और अन्य वाहनों से आये हैं. अब घरलौट रहे इन प्रवासी श्रमिकों की वजह से सामुदायिक संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है.

मुजफ्फरनगर में कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, प्रवासी मजदूरों के आने से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget