एक्सप्लोरर

बिहार: जरूरतमंदों को हर संभव मदद देने में जुटी नीतीश सरकार, बाहर से आए एक-एक शख्स की होगी स्क्रीनिंग

कोरोना वायरस की वजह से घोषित लॉकडाउन में गरीब तबके, मजदूरों दिहाड़ी कामगारों को कोई परेशानी ना आए इसके लिए बिहार सरकार हर संभव कोशिश कर रही है. लोगों को खाने पीने से लेकर आर्थिक मदद पहुंचाने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है.

पटना: बिहार सरकार का पूरा ध्यान अब उन लोगों पर ज़्यादा है जिनके पास खाने-पीने की कमी है या फिर पैसे की कमी है. इसके लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार लगातार अधिकारियों के साथ न सिर्फ बैठक कर रहे हैं बल्कि उन सभी की जानकारी भी लगातार ले भी रहे हैं. बिहार के सीएम ने कहा है कि जिनका आधार कार्ड नहीं है उसे जल्द जोड़ें. नीतीश कुमार ने पलायन कर बिहार लौटे सभी लोगों की स्क्रीनिंग कराने को कहा है.

नीतीश ने कहा जल्द सीडिंग करें

जिन राशन कार्डधारियों की आधार सीडिंग नहीं हो पायी है, उनकी सीडिंग शीघ्र कराकर एक हजार रूपये का भुगतान करें. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पैसा ट्रांसफर करने की गति बढ़ाई जाय और बचे हुये लाभुकों को कम से कम समय में राशि ट्रांसफर करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाय. उन्होंने कहा कि जिन राशन कार्डधारियों की आधार सीडिंग नहीं हो पायी है, उनकी सीडिंग शीघ्र कराकर एक हजार रूपये का भुगतान करें.

कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कोरोना संदिग्धों की टेस्टिंग की प्रगति की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि टेस्टिंग की क्षमता और बढ़ाई जाय ताकि अधिक से अधिक संदिग्ध लोगों की जांच हो सके. जो राज्य में बाहर से आये हैं, उनकी प्राथमिकता के आधार पर टेस्टिंग की जाय. क्वारंटाइन में रखे गये लोगों की निगरानी करते रहें और वहां की व्यवस्था ठीक रखें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो. लोगों का ट्रेसिंग करने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितांत आवश्यक है. लोगों को घबराने होने की जरूरत नहीं है. लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें. अपने घरों के अंदर रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें. सरकार कोरोना पीड़ितों की हरसंभव सहायता के लिये प्रतिबद्ध है.

वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सूबे में आरएमआरआई, आइजीआइएमएस और डीएमसीएच, दरभंगा में कोरोना के ब्लड सैंपल की जांच हो रही है. एक-दो दिनों में पीएमसीएच में भी सैंपल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.इसके अलावे (एम्स) पटना, (एएनएमसीएच) गया और (जेएलएमएनसीएच) भागलपुर में भी सैंपल जांच केंद्र बनाये जाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है.राज्य के अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं जांच केंद्रों में आरएनए एक्सट्रेक्शन किट, भीटीएम, पीपीइ, एन-95 मास्क, थ्री लेयर मास्क, साबुन, सेनिटाइजर जैसे आवश्यक सामानों की आपूर्ति लगातार की जा रही है. आपदा विभाग के प्रधान सचिव लगातार कर रहे हैं बिहार और बाहर के लोगों की मॉनिटरिंग

आपदा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि" करीब 3 हजार दो सौ से ज्यादा स्कूलों में करीब 26 हजार मजदूरों को हम रख रहे हैं और उनके आवासन और भोजन की व्यवस्था भी सरकार के द्वारा की जा रही है.चूँकि वो बाहर से आये थे तो उनको एक तरह से कोरेन्टाइन किया गया है.इसलिए हम उन्हें प्रिकॉशन के रूप में रख रहे हैं और उन्हें भोजन की भी व्यवस्था दे रहे हैं.

बिहार के बाहर जो लोग फंसे हुए हैं तो उनके लिए कल हमलोग ने एक लिंक रिलीज किया था aapda.bih.nic.in उस पर लगातार रजिस्ट्रेशन हो रहा है और हमलोग उसकी भी मोनिटरिंग कर रहे हैं कि किसी को कोई दिक्कत न हो और कल से आजतक में बिहार के बाहर रह रहे मजदूर भाईयों ने भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराया है. जिनका आधार कार्ड व अकाउंट नम्बर आदि हमे प्राप्त हुए हैं हम उसमे हजार रुपए भेजने का काम कर रहे हैं और दूसरा है जो राशनकार्ड होल्डर द्वारा प्रत्येक राशनकार्ड धारी के खाते में एक हजार रुपये डालना है जिसमे कल तक 18 लाख की राशि ट्रांसफर की गई थी और आज तक 40 लाख से भी अधिक राशि ट्रांसफर किये जा चुके हैं.

उन्होंने बताया कि वो राशि सारे राशनकार्ड होल्डर के अकाउंट में ट्रांसफर करनी है तो उसकी भी मॉनिटरिंग की जा रही है.आज जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीएम एसपी से जिले की स्थिति की जानकारी ली गई है और मुख्य सचिव के द्वारा विशेष रूप से जो बाहर से आये हैं जो देश के भीतर ही दिल्ली मुंबई केरल राज्य से जो लोग आए हैं उनलोग की प्राथमिकता के आधार पर कल टेस्ट और स्क्रीनिंग करने की कार्यवाही कर रहे हैं और आज मुख्यतः इन्ही बिंदुओं पर हमलोग ने ध्यान रखा है.

Coronavirus: कांग्रेस ने केंद्र से की राज्य सरकारों के लिए 1 लाख करोड़ के कोरोना पैकेज की मांग Coronavirus: लॉकडाउन में जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे आया I-PAC, 'सबकी रसोई' के जरिए लोगों तक पहुंचाएगा खाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget