एक्सप्लोरर

जालौन: हॉट स्पॉट एरिया से मिले 6 संक्रमित मरीज, तीन सब्जी विक्रेता कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंडी बंद

यूपी के जालोन में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को 6 नये मरीजे मिलने से जिले में कुल मरीजों की संख्या 36 तक पहुंच गई है।

जालौन, एबीपी गंगा। जालौन में मंगलवार को कोरोना के 6 नये मामले हॉट स्पॉट एरिया से मिले। जिससे जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। पॉजिटिव पाये गये 6 लोगों में दो आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम के सदस्य हैं। जिसमें एक बीएएमएस डॉक्टर व दूसरा पैरा मेडिकल स्टाफ है। वहीं तीन शख्स सब्जी का कारोबार करते हैं। ये कालपी रोड़ स्थित सब्जी मंडी से जुड़े हुये हैं। संक्रमण आगे न फैले इसके चलते दो दिन के लिये सब्जी मंडी को बंद करने का आदेश जिला प्रशासन ने दिया। फिलहाल मंडी को सेनेटाइज करने के निर्देश दिये गये हैं।

जिले में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हॉटस्पॉट एरिया उरई में छह नये मामले फिर से आने के बाद जेले में मरीजों की अब कुल संख्या 36 हो गई है। जिला प्रशासन ने बताया कि यह सभी मरीज उरई के रेड जॉन एरिया के ही रहने वाले हैं। एक व्यक्ति एट कस्बे का रहने वाला है। लेकिन वर्तमान में कालपी रोड स्थित उरई सब्जी मंडी में दुकान में रह रहा था। जिला प्रशासन ने बताया कि 6 लोगों मे से तीन सब्जी मंडी से जुडे हुये हैं और दो लोग स्वास्थय विभाग से जुड़े हुये हैं। एक बीएएमएस चिकित्सक और एक पैरा मेडिकल स्टाफ का सदस्य है। दोनों लोग राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के सदस्य हैं।

इसी के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन को भी सीज किया गया है और वहां सेनेटाइजेशन कराया जायेगा। वहीं थोक सब्जी मंडी से ताल्लुक रखने वाले संक्रमित व्यक्तियों के कारण जिला प्रशासन ने कालपी रोड़ स्थित उरई सब्जी मंडी अगले दो दिन के लिए बंद रखे जाने का आदेश जारी कर दिया। पूरे इलाके का सेनेटाइजेशन कराया जायेगा। इसके अलावा इन सभी मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget