एक्सप्लोरर

लखनऊ में महिला शिक्षामित्रों ने कराया मुंडन, सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

समायोजन रद्द होने के बाद अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही महिला शिक्षामित्रों ने लखनऊ में अपने बाल मुंडवाकर विरोध प्रदर्शन किया. शिक्षामित्रों ने राज्य और केंद्र सरकार पर अपनी अनदेखी करने के आरोप लगाए.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को शिक्षामित्रों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. समायोजन रद्द होने के बाद अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही महिला शिक्षामित्रों ने लखनऊ में अपने बाल मुंडवाकर विरोध प्रदर्शन किया. शिक्षामित्रों ने राज्य और केंद्र सरकार पर अपनी अनदेखी करने के आरोप लगाए. शिक्षामित्रों ने गोमती नगर के ईको गार्डन में प्रदर्शन किया. इस दौरान महिला शिक्षामित्रों ने भी सिर मुंडवाया. शिक्षामित्र पिछले 38 दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में शिक्षामित्र शामिल हुए.

बता दें कि ठीक 1 साल पहले 25 जुलाई को कोर्ट ने शिक्षामित्रों की नियुक्ति को अवैध करार दिया था जिसके बाद 170000 से अधिक शिक्षक सड़क पर आ गए थे. शिक्षकों ने आंदोलन किया लिहाजा सरकार ने ने आश्वासन दिया कि उनका समायोजन होगा लेकिन 1 साल बीत जाने के बाद भी शिक्षा मित्रों की तमाम मांगे पूरी नहीं हो पाई. यही वजह है कि आज सैकड़ों की संख्या में शिक्षक राजधानी लखनऊ पहुंचे और वह तमाम शिक्षक जो इस आंदोलन के दौरान अपनी जान गवा चुके हैं उनकी आत्मा की शांति के लिए मुंडन करा रहे हैं.

बाल मुंडवाने के पहले प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों ने अब तक जान गंवाने वाले अपने साथियों की आत्मा की शांति के लिए हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने मृतकों के परिवारीजनों के लिए आर्थिक सहायता की भी मांग की.

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था जिसके बाद से ही शिक्षामित्र आंदोलन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि शिक्षामित्रों को पैराटीचर बनाया जाए और जो शिक्षामित्र टीईटी उत्तीर्ण हैं उन्हें बिना परीक्षा दिए ही नियुक्ति दी जाए.

हालांकि, सरकार से शिक्षामित्रों की कई दौर की बात-चीत हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है. सरकार द्वारा दिए जा रहे मासिक वेतन को लेकर भी शिक्षामित्र खुश नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC के खिलाफ रांची के आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, जानें- क्या कहा?
JPSC-JSSC के खिलाफ रांची के आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, जानें- क्या कहा?
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
झारखंड में 13वें दिन छात्रों का प्रदर्शन, बातचीत के लिए राजी हुई हेमंत सरकार?
झारखंड में 13वें दिन छात्रों का प्रदर्शन, बातचीत के लिए राजी हुई हेमंत सरकार?
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget