एक्सप्लोरर

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों की मार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रस्सी से खींची कार

प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक कार को प्रतीकात्मक तौर पर रस्सियों से खींचकर यह संदेश देने की कोशिश की कि लगातार बढ़ रहे दामों की वजह से अब पेट्रोल और डीजल खरीदना आम आदमी के बस के बाहर की बात हो गई है.

इलाहाबाद: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुए इजाफे के विरोध में इलाहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी है. यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दूसरे भी अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया. प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक कार को प्रतीकात्मक तौर पर रस्सियों से खींचकर यह संदेश देने की कोशिश की कि लगातार बढ़ रहे दामों की वजह से अब पेट्रोल और डीजल खरीदना आम आदमी के बस के बाहर की बात हो गई है. अगर कीमतें इसी तरह बढ़ती रही तो लोग पेट्रोल और डीजल नहीं खरीद पाएंगे और वाहनों को इसी तरह रस्सी से खींचकर ही आगे बढ़ाया जा सकेगा.

पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने इस मौके पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर इसकी कीमतों को काबू में किये जाने की मांग की. इलाहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल अपनी बाइक और स्कूटी को रिक्शे पर लादकर प्रदर्शन किया था.

मुंबई में पेट्रोल 85 रुपए पर पहुंच गया है तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 77 रुपए के पार 

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने हाहाकार मचा रखा है. कर्नाटक चुनाव खत्म होने के बाद लगातार दसवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ती ही जा रही है. मुंबई में पेट्रोल 85 रुपए पर पहुंच गया है तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 77 रुपए के पार हो गया है. पटना और भोपाल में कीमतें 82 रुपए पार हैं. बता दें कि एक लीटर पेट्रोल की कीमत सिर्फ 37 रुपए है, लेकिन सरकार एक लीटर पेट्रोल पर 40 रुपए टैक्स वसूल रही है. यानी पेट्रोल की कीमत से ज्यादा जनता टैक्स दे रही है.

दरअसल अभी डीलर एक लीटर पेट्रोल 37.65 रुपए में खरीद रहा है. इसपर वह तीन रुपए 63 पैसे कमीशन वसूल रहा है. 19 रुपए 48 पैसे इसपर एक्साइड ड्यूटी लग रही है और 16 रुपए 41 पैसे वैट वसूला जा रहा है. ऐसे में एक लीटर पेट्रोल पर 39 रुपए 52 पैसे टैक्स वसूला जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में आज से डायवर्जन, पढ़ें रूट
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में आज से डायवर्जन, पढ़ें रूट
बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, 25 नई चीनी मिलें लगेंगी
बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, 25 नई चीनी मिलें लगेंगी

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget