एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में IT छापे के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, आयकर भवन के गेट पर चढ़ गए कार्यकर्ता

रायपुर में तीन दिन से आयकर विभाग की छापेमारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाजी.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में तीन दिन से चल रहे इनकम टैक्स के छापे के विरोध में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. आयकर छापे के बाद अब केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार पर आरोप लगा चुके हैं कि उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए इस तरह से छापे डाले जा रहे हैं. उधर जिन लोगों पर अबतक छापे पड़े हैं उसमें से अधिकतर लोग सीएम बघेल के करीबी हैं.

आज कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन

तीन दिन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों पर पड़ रहे आयकर छापे के विरोध में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया. पहले रायपुर के गांधी मैदान में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ इकट्ठा हुई. यहां नेताओं के भाषण के बाद सभी लोग रायपुर के आयकर भवन की ओर बढ़ गए. पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने के लिए जो उपाय किए थे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उसे भी तोड़ दिया और सीधे आयकर भवन पहुंच गए.

आयकर कार्यालय में पुलिस बल की मौजूदगी की मौजूदगी के बाद भी कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्य गेट पर चढ़ गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. पुलिस पहले तो मूकदर्शक बनी खड़ी रही लेकिन बाद में मामला बिगड़ता देख कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गेट से नीचे उतारा.

उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आयकर भवन के बाहर धरने पर बैठ गए. उन्होंने आरोप लगाया की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्र सरकार के इशारे में इस तरह के छापे पड़ रहे हैं. करीब एक घंटे के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता वापस लौट गए.

सीएम भूपेश बघेल हुए दिल्ली रवाना

आयकर छापे की कार्रवाई के बीच सीएम भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए हैं. दिल्ली जाने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली में नेताओं से मुलाकात होगी. वर्तमान में प्रदेश में जो हालात है उस पर चर्चा की जाएगी. राज्यसभा के चुनाव नजदीक हैं उस पर भी बात होगी.

आयकर विभाग के छापे पर सीएम ने कहा कि लीगल कार्रवाई करना चाहते हैं, करें, किसी की जांच को रोक नहीं सकते, रोकना उचित भी नहीं है. सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा अब तक हमें सूचना नहीं दी गई है. इनकम टैक्स के अधिकरी आए हैं. फोर्स लेकर के छत्तीसगढ़ में घूम रहे हैं. रायगढ़ से लेकर जगदलपुर में दहशत का वातावरण बना कर रख दिया है. यह संघीय व्यवस्था नहीं है. इसकी हमें जानकारी तक नहीं दी गई और तीन दिनों से कार्रवाई चल रही है.

फिलहाल छत्तीसगढ़ में आयकर छापे की कार्रवाई जारी है. आने वाले दिनों में इस कार्रवाई पर क्या राजनीतिक घमासान मचेगा ये आने वाले वक़्त में ही पता चलेगा.

जेनेवा में सयुंक्त राष्ट्र की बैठक में हुई CAA पर चर्चा, एम जे अकबर और मौलाना उमर इलियासी ने रखा भारत का पक्ष

दिल्ली: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर 'गोली मारो...' नारा लगाने वाले 6 युवक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget