एक्सप्लोरर

दिल्ली: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर 'गोली मारो...' नारा लगाने वाले 6 युवक गिरफ्तार

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ‘‘देश के गद्दारों को, गोली मारो...’’ जैसा नारा लगाया गया. इस मामले में छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर एक ट्रेन में और राजीव चौक स्टेशन पर कुछ युवकों ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में नारे लगाए. उन्होंने ‘‘देश के गद्दारों को, गोली मारो...’’ जैसा नारा भी लगाया. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, टी-शर्ट और कुर्ते पहने पांच से छह व्यक्तियों ने उस समय नारे लगाने शुरू कर दिए जब ट्रेन स्टेशन पर रुकने ही वाली थी.

ट्रेन से उतरने के बाद भी इन लोगों ने सीएए के समर्थन में और ‘‘देश के गद्दारों को, गोली मारो...’’ जैसे नारे लगाए. मेट्रो में सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने जहां उनके साथ नारे लगाने शुरू कर दिए, वहीं कुछ यात्री घटना का वीडियो बनाने लगे.

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा देखने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने प्रदर्शन कर रहे व्यक्तियों को रोका और उन्हें दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने सभी छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

सीआईएसएफ ने कहा, ‘‘29 फरवरी को सुबह 10.25 बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर छह युवा नारे लगाते दिखाई दिए. उन्हें तुरंत सीआईएसएफ द्वारा रोका गया और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया. मेट्रो रेल का परिचालन जारी रहा.’’

सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवा सीएए के समर्थन में नारे लगा रहे थे. पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) विक्रम पोरवाल ने कहा, ‘‘हमने छह व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.’’ नारेबाजी की उक्त घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर कुछ यात्री नारे लगाते दिख रहे हैं. इस वीडियो के संदर्भ में यह जानकारी दी जाती है कि घटना आज सुबह मेट्रो स्टेशन पर हुई और डीएमआरसी तथा सीआईएसएफ कर्मियों ने आगे की कार्रवाई के लिए नारे लगाने वालों को तुरंत दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस को सौंप दिया.’’

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश ‘‘देश के गद्दारों को, गोली मारो...’’ जैसे नारे लगवाए थे. तब इसको लेकर काफी विवाद हुआ था और चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर के चुनाव प्रचार पर कुछ घंटों की रोक लगाई थी.

दिल्ली हिंसा: पूर्व कमिश्नर बोले- शाहरुख को वहीं मारनी चाहिए थी गोली, कपिल-अनुराग पर क्यों नहीं हुआ एक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget