एक्सप्लोरर

अगर अखिलेश-माया नहीं करेंगे पहल तो कांग्रेस भी नहीं करेगी बात, अकेले लड़ेगी चुनाव- राज बब्बर

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गरीब सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण दिए जाने के मोदी सरकार के प्रस्ताव पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी भी इसके समर्थन में है.

प्रयागराज: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गरीब सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण दिए जाने के मोदी सरकार के प्रस्ताव पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी भी इसके समर्थन में है. उनके मुताबिक़ कांग्रेस खुद भी पिछड़े सवर्णों को आरक्षण के दायरे में लाना चाहती थी, लेकिन किन्ही वजहों से यह मुमकिन नहीं हो सका था.

हालांकि राज बब्बर ने आशंका जताई है कि कहीं सवर्णों को आरक्षण का यह फैसला भी मोदी सरकार की जुमलेबाजी न साबित हो.

उनका कहना है कि पीएम मोदी ने 2014 के चुनावों के वक्त जो भी वायदे किये थे, वह सभी जुमलेबाजी ही साबित हुए हैं, ऐसे में कार्यकाल के अंतिम समय में इस तरह का प्रस्ताव सिर्फ सियासी फायदे के लिए हो सकता है और दूसरे वायदों की तरह जुमलेबाजी ही साबित हो सकता है.

राज बब्बर के मुताबिक़ मोदी सरकार के इस फैसले से लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा.

यूपी में समाजवादी पार्टी और बीएसपी द्वारा आज की गई साझा प्रेस कांफ्रेंस और गठबंधन से कांग्रेस को अलग रखे जाने के फैसले पर राज बब्बर ने कहा कि अलग- अलग लड़ने से बीजेपी को फायदा हो सकता है, इसलिए अगर बीजेपी को हराना है तो सभी को साथ मिलना होगा.

उनके मुताबिक़ अखिलेश या मायावती ने अभी तक गठबंधन को लेकर कांग्रेस पार्टी से कोई बात तक नहीं की है. अगर ये दोनों खुद कांग्रेस से बात नहीं करते हैं, तो उनकी पार्टी अपनी तरफ से बातचीत की कोई पहल नहीं करेगी और अकेले ही चुनाव लड़ेगी.

उनका कहना है कि सपा बसपा अगर कांग्रेस के साथ मिले होते तो पिछले महीने हुए तीन राज्यों के चुनाव में बीजेपी को और करारी हार का सामना करना पड़ता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला से लेकर उमर और सारा तक, अब्दुल्ला परिवार में अंतरधार्मिक शादी का चलन
फारूक अब्दुल्ला से लेकर उमर और सारा तक, अब्दुल्ला परिवार में अंतरधार्मिक शादी का चलन
शिमला में भीषण सड़क हादसा, 3 नेपाली मजदूर सहित 5 की मौत
शिमला में भीषण सड़क हादसा, 3 नेपाली मजदूर सहित 5 की मौत
उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग किया निकाह या हुई स्पेशल मैरिज? जानें
उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग किया निकाह या हुई स्पेशल मैरिज? जानें
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget