एक्सप्लोरर

फिर हुआ कांग्रेस नेताओं का टेस्ट लेकिन इस बार लीक नहीं हुआ पर्चा, पूछे गए ऐसे सवाल

इस बार परीक्षा का पर्चा लीक नहीं हुआ. सारी कोशिशें बेकार गईं. कांग्रेस की तैयारी परिंदा पर नहीं मार सकता जैसी थी. यूपी में पार्टी के अध्यक्ष राज बब्बर ख़ुद इसका इंतज़ाम देख रहे थे. प्रवक्ता बनने के लिए मंगलवार को दूसरी बार टेस्ट हुआ.

लखनऊ: इस बार परीक्षा का पर्चा लीक नहीं हुआ. सारी कोशिशें बेकार गईं. कांग्रेस की तैयारी परिंदा पर नहीं मार सकता जैसी थी. यूपी में पार्टी के अध्यक्ष राज बब्बर ख़ुद इसका इंतज़ाम देख रहे थे. प्रवक्ता बनने के लिए मंगलवार को दूसरी बार टेस्ट हुआ.

पहले टेस्ट में पेपर लीक हो गया था. पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ख़ुद दिल्ली से पर्चा लेकर लखनऊ आई थीं लेकिन यूपी के कांग्रेसी उनसे भी स्मार्ट निकले. परीक्षा शुरू होते ही किसी ने फ़ोटो खींच कर व्हाटसऐप पर डाल दिया था.

मदरसों के लिए ड्रेस कोड की तैयारी में यूपी सरकार, कुर्ता-पायजामा नहीं पैंट-शर्ट पहनेंगे बच्चे

देखते ही देखते मिनटों में परीक्षा का पेपर कई लोगों तक पहुँच गया. परीक्षा में मोबाइल फ़ोन ले जाने की इजाज़त थी. फ़ोन से ही लोग सवालों के जवाब मंगाने लगे. इस बार की परीक्षा में 45 साल से कम उम्र के ही नेता बुलाए गए थे.

घंटे भर की लिखित परीक्षा हुई फिर 14 सवाल ही पूछे गए. जैसे, यूपी में लोकसभा की कितनी सीटें दलितों के लिए आरक्षित हैं. मनमोहन सरकार की उपलब्धियां क्या थीं? लिखित परीक्षा ख़त्म होने के बाद इंटरव्यू हुआ.

बिजनेसमैन बनेंगे अखिलेश, लखनऊ में सीएम आवास के पास खोलेंगे भव्य हेरीटेज होटल

राज बब्बर ने एक-एक कर सबसे जनरल नॉलेज और पार्टी के काम काज के बारे में पूछा. आप प्रवक्ता क्यों बनना चाहते हैं ? प्रवक्ता बन कर पार्टी की मदद कैसे करेंगे ? ज़मीन अधिग्रहण क़ानून क्या है ? दूसरे टेस्ट में क़रीब 30 लोगों ने परीक्षा दी.

कांग्रेस प्रवक्ता बनने के लिए पहला टेस्ट पिछले ही हफ़्ते हुआ था जिसमें क़रीब सौ लोग शामिल हुए थे. प्रियंका चतुर्वेदी और राज बब्बर ने मिल कर परीक्षा ली थी. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके लोगों ने भी लिखित परीक्षा दी.

2019 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बीजेपी में से किसका साथ देंगे राजभर

कांग्रेस नेताओं के लिए ये इस तरह का पहला अनुभव था. कुछ नेता परीक्षा देने से हिचक रहे थे. उन्हें लगा था कि 30-35 साल पार्टी में रहने के बाद भी परीक्षा देनी पड़ रही है. दबे मन से कुछ लोगों ने विरोध भी किया.

लेकिन पार्टी के नौजवान और नए नेता इस प्रयोग से बेहद ख़ुश हैं. उनका मानना है कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें ये मौक़ा मिल पाया. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने मीडिया सेल को भंग कर दिया है. परीक्षा के नतीजे आने के बाद प्रवक्ताओं के नाम का एलान होगा.

उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
Embed widget