एक्सप्लोरर

जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने मुझ पर जानलेवा हमला कराया- अदिति सिंह

रायबरेली की सदर सीट से विधायक अदिति सिंह के काफिले पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में उनकी और काफिले में शामिल गाड़ियां अनियंत्रित होकर पलट गई.

रायबरेली: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके (अदिति के) ऊपर जानलेवा हमला कराया. अदिति सिंह की कार रायबरेली-लखनऊ राजमार्ग पर कथित तौर पर पलट गई, जिससे उन्हें चोटें आई हैं.

अदिति सिंह ने मीडिया से कहा, "मेरी घेराबंदी कर मुझ पर हमला करवाया गया. शासन-प्रशासन अभी भी चुप है और कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. हमलावरों के पास हथियार थे. मेरी गाड़ी की घेराबंदी कर पत्थर फेंके गए और मुझे जान से मारने की कोशिश की गई."

अदिति सिंह ने एक बयान में कहा कि दिनेश सिंह ने अपने स्कूल के सामने मुझपर घेराबंदी करके हमला कराया. उनके पास हथियार थे, पत्थर थे, आयरन रॉड थे उससे मुझपर हमला हुआ. माता रानी की कृपा से मैं बच गयी. मेरे ड्राइवर ने व अन्य ने बयान दिया है.

जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने मुझ पर जानलेवा हमला कराया- अदिति सिंह

उल्लेखनीय है कि अवधेश सिंह लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह के भाई हैं और अदिति से उनकी कथित तौर पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता है.

क्या है पूरा मामला

रायबरेली की सदर सीट से विधायक अदिति सिंह के काफिले पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में उनकी और काफिले में शामिल गाड़ियां अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में अदिति सिंह भी घायल हुई हैं. अदिति सिंह ने बीजेपी नेता व 2019 लोकसभा रायबरेली के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह पर हमले कराने का आरोप लगाया है. यह घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कठवारा के पास की है.

दरअसल, अदिति सिंह रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही वोटिंग में अपने समर्थकों के साथ जा रही थीं. अवधेश सिंह, सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह के भाई हैं.

मामला बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह और कांग्रेस विधायक अदिति का है लिहाजा इस मामले में लखनऊ में बैठे अफसर भी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं. यह अलग बात है कि अफसर रायबरेली पुलिस से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं लेकिन कैमरे पर कोई कुछ भी नहीं बता रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget