एक्सप्लोरर

खात्मे की ओर बढ़ रही है बीजेपी, अंतिम वक्त में आ रही है राम की याद: प्रमोद तिवारी

कांग्रेस प्रचार समिति के सदस्य और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने यूपी सरकार द्वारा आज अयोध्या में दीवाली मनाए जाने और वहां भगवान राम की प्रतिमा लगाए जाने के संभावित एलान पर कहा है कि मरते हुए लोगों को हमेशा अंतिम वक्त में राम की ही याद आती है.

इलाहाबाद: कांग्रेस प्रचार समिति के सदस्य और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने यूपी सरकार द्वारा आज अयोध्या में दीवाली मनाए जाने और वहां भगवान राम की प्रतिमा लगाए जाने के संभावित एलान पर कहा है कि मरते हुए लोगों को हमेशा अंतिम वक्त में राम की ही याद आती है. प्रमोद तिवारी के मुताबिक़ देश के तमाम राज्यों में हो रहे उपचुनावों के नतीजों से साफ़ है कि मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और बीजेपी अब खात्मे की तरफ बढ़ने लगी है. ऐसे में उसने एक बार फिर से राम नाम का सहारा लिया है. प्रमोद तिवारी का आरोप है कि बीजेपी मंदिराइटिस नाम की बीमारी से ग्रसित है और हर चुनाव से पहले वह मंदिर राग अलापने लगती है, लेकिन भगवान राम भी अब बीजेपी को अपना आशीर्वाद नहीं देंगे. उनके मुताबिक़ बीजेपी ने पांच राज्यों में हो रहे चुनावों में मुद्दों को भटकाने और जनता की नाराज़गी से बचने के लिए फिर से राम के नाम पर नौटंकी शुरू की है, लेकिन इस बार वह अपने इस अभियान में कतई कामयाब नहीं हो पाएगी. प्रमोद तिवारी ने कर्नाटक उपचुनावों में पार्टी गठबंधन को मिली जीत पर बीजेपी पर सियासी निशाना साधते हुए इसे पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों का ट्रेलर करार दिया है. उन्होंने कहा है कि जनता अब पीएम मोदी और उनकी सरकारों के झूठ और वायदाखिलाफी से त्रस्त हो चुकी है और इसी वजह से वह जहां भी मौका मिलता है, वहीं उन्हें करारा सबक सिखा देती है. उनका कहना है कि कर्नाटक के नतीजों से यह साफ़ हो गया है कि देश में मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. प्रमोद तिवारी के मुताबिक़ जिस तरह कर्नाटक में कांग्रेस गठबंधन को चार सीटों पर कामयाबी मिली है, उसी तरह पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा के चुनावों में भी कांग्रेस चार राज्यों में कामयाबी हासिल करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की प्रतिमा का अनावरण
नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की मूर्ति का अनावरण
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget