एक्सप्लोरर

यूपी: रोजगार को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना, अजय कुमार लल्लू बोले- हकीकत कुछ और ही है

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार 26 जून को एक साथ एक करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया कराया. अब इसे लेकर कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है.

लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर रोजगार दिलाने के नाम पर जनता को छलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार के दावे हकीकत से बिल्कुल उलट हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा सरकार राज्य में सवा करोड़ लोगों को रोजगार देने का दावा कर रही है लेकिन यह कोरा झूठ और ठगी है. उन्होंने कहा कि गांवों में लोग जो काम सदियों से करते आ रहे हैं, सरकार बता रही है कि उसने यह रोजगार दिया है लेकिन इस गोरखधंधे और ठगी को जनता माफ नहीं करेगी.

लल्लू ने कहा कि सरकार भले ही एक करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार देने का दावा कर रही है लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही है. उनके अनुसार प्रदेश में रोजाना कहीं न कहीं से आर्थिक तंगी के वजह से लोग आत्महत्या कर रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि, 'उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव में सूरत से लौटे प्रवासी मजदूर ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सिर्फ बांदा जिले में ही लॉकडाउन के दौरान 20 लोगों के आत्महत्या करने की खबरें आ चुकी हैं, आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? अगर रोजगार मिल रहा है तो लोग आत्महत्या क्यों करने पर मजबूर हैं?'

यूपी: रोजगार को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना, अजय कुमार लल्लू बोले- हकीकत कुछ और ही है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी अपने साथ एक आर्थिक तबाही भी लेकर आई है. उत्तर प्रदेश का कांच उद्योग, पीतल उद्योग, कालीन उद्योग, बुनकरी, फर्नीचर उद्योग, चमड़ा उद्योग, होजरी उद्योग, डेयरी, मिट्टी बर्तन उद्योग, फिशरी-हेचरी उद्योग समेत सभी तरह के कारोबार को जबरदस्त झटका लगा है. लल्लू के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लाखों बुनकरों की हालत अत्यंत खराब है, कुटीर और लघु उद्योग मंदी की मार सह रहे हैं लेकिन सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: अलीगढ़ में पोस्टमॉर्टम हाउस की अव्यवस्था पर भड़कीं प्रियंका गांधी, योगी सरकार पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा-'मुख्यमंत्री ने आपदा को अवसर में बदल दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget