एक्सप्लोरर

हमेशा से अयोध्या में राममंदिर बनाने के खिलाफ रही है कांग्रेस: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश के सामाजिक तानेबाने को नष्ट कर दिया है और लोगों को जाति, भाषा, धर्म और क्षेत्रीयता के नाम पर बांटा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति में लगी हुई है.

राजनांदगांव/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अयोध्या में राममंदिर बनाने के खिलाफ रही है और वह रामजन्म भूमि मामले का हल भी नहीं निकालना चाह रही है.

योगी आज राजनांदगांव जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री रमन सिंह के नामांकन दाखिल करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदिर जाने पर भी कटाक्ष किया.

उन्होंने कहा कि रामजन्म भूमि को लेकर देश की जनता की अपनी भावनाएं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा यह कहा है कि इस मामले में देश की जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए. अयोध्या का मामला आज का नहीं है. इसके लिए वृहद हिंदू समाज पिछले लगभग 450 वर्षों से लड़ रहा है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि जिस स्थान पर रामलला मौजूद हैं वह भगवान राम का जन्मस्थान है. इस पर किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए.’’ सुप्रीम कोर्ट में लंबित एक याचिका का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस रामजन्म भूमि प्रकरण पर सुनवाई 2019 के लोकसभा चुनाव तक स्थगित रखना चाहती है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के सामाजिक तानेबाने को नष्ट कर दिया है और लोगों को जाति, भाषा, धर्म और क्षेत्रीयता के नाम पर बांटा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति में लगी हुई है.

आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मंदिर जा रहे हैं. इससे राहुल गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की उस बात को गलत साबित कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत के विकास को पसंद नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भारत, श्रेष्ठ भारत, उभरता भारत और समृद्ध भारत की परिकल्पना को पसंद नहीं करते हैं. ये वही लोग हैं जो कश्मीर की स्वतंत्रता की बात करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
राहुल ने रद्द नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
राहुल ने रद्द नहीं की रैली, व्यापारी पहुंचे सोनिया गांधी के पास, कहा- 'आप अंतिम उम्मीद'
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget