एक्सप्लोरर

यूपी के गवर्नर से मिलकर कांग्रेस ने आजम खान की गिरफ़्तारी की मांग की

रामपुर के कांग्रेस नेता फैजल खान की अगुवाई में आज कई लोग लखनऊ पहुंचे और राजभवन जाकर गवर्नर राम नाईक से भेंट की. आजम खान पर लगे आरोपों की जांच के लिये अखिलेश यादव ने भी 21 सदस्यों की एक जांच कमेटी बनाई है.

नई दिल्ली: यूपी में कांग्रेस आजम खान की गिरफ़्तारी चाहती है. पार्टी नेताओं और रामपुर के लोगों ने आज राज्यपाल राम नाईक से भेंट की. समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान को योगी सरकार भू-माफ़िया घोषित कर चुकी है. एक एक कर उन पर लगातार मुक़दमे दर्ज हो रहे हैं. महीने भर में उनके ख़िलाफ़ 26 केस हो चुके हैं. सारे मामले जमीन पर अवैध क़ब्ज़े के हैं. आजम खान ने खुद को भू-माफ़िया घोषित किए जाने के ख़िलाफ हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है. उनका कहना है कि विधानसभा उप चुनाव के लिए उन्हें मुक़दमों में फंसाकर परेशान किया जा रहा है. उनके सांसद चुने जाने के बाद रामपुर की सीट ख़ाली हो गई है.

रामपुर के कांग्रेस नेता फैजल खान की अगुवाई में आज कई लोग लखनऊ पहुंचे और राजभवन जाकर गवर्नर राम नाईक से भेंट की. इन लोगों ने राज्यपाल से आज़म खान की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग की. जिन लोगों ने गवर्नर से मुलाक़ात की, उनमें रामपुर के कुछ किसान भी थे. इन किसानों का आरोप है कि इनकी ज़मीन पर आज़म खान ने ज़बरन क़ब्ज़ा कर लिया. बाद में इसी जमाव पर मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी बनी. ये बात उन दिनों की है जब यूपी में अखिलेश यादव की सरकार थी.

आजम खान तब राज्य के ताकतवर मंत्री हुआ करते थे. किसानों का आरोप है कि वक़्फ मंत्री होने के नाते आजम ने वक़्फ की जमीनों पर भी कब्जा कर लिया. इन किसानों ने राज्यपाल से कहा कि आजम खान से उनकी जान के खतरा है. इसीलिए उन्हें गिरफ़्तार कर जेल भेजा जाए. रामपुर के कांग्रेस नेताओं ने गवर्नर को दो पन्नों का मांग पत्र भी दिया. जिसे राम नाईक ने आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दिया है. फैजल खान यूपी में कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चे के उपाध्यक्ष हैं. आजम खान से उनका छत्तीस का रिश्ता रहा है. फैजल पिछले कई सालों से आजम के ख़िलाफ राजनैतिक लड़ाई लड़ते रहे हैं.

आजम खान खुद रामपुर से लोकसभा के सांसद हैं. उनकी पत्नी तंजीम फ़ातिमा समाजवादी पार्टी की राज्य सभा सांसद है. आजम के बेटे अब्दुल्ला स्वार टांडा से विधायक हैं. आजम खान पर लगे आरोपों की जांच के लिये अखिलेश यादव ने 21 सदस्यों की एक जांच कमेटी बनाई है. इसके अध्यक्ष अहमद हसन हैं, जो आजम के कट्टर विरोधी माने जाते हैं. कल ही इस जांच कमेटी ने रामपुर का दौरा किया था.

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लेकिन सड़कों में पानी भरने से लोगों का बुरा हाल

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget