एक्सप्लोरर

बिहार: सीटों से जुड़े सवाल पर बचती दिखी कांग्रेस, कहा- सही समय पर होगा फैसला

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने हालांकि ये जरूर कहा कि हमारी पार्टी राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जमीनी स्तर पर काम किया है ताकि अपने सहयोगियों को उनके क्षेत्र से जीतन में मदद कर सके.

पटना: तीन राज्यों में सरकार बनने के बाद कांग्रेस उत्साहित है. हालांकि जब कांग्रेस से सवाल किया गया कि वह बिहार में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वो इसका जवाब देने से बचती दिखी. बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने हालांकि ये जरूर कहा कि हमारी पार्टी राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जमीनी स्तर पर काम किया है ताकि अपने सहयोगियों को उनके क्षेत्र से जीतन में मदद कर सकें.

गोहिल दिल्ली से आज पटना पहुंचे थे जहां उन्होंने ये बात कही. बता दें कि गुरुवार को एनडीए छोड़ने वाले आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन का दामन थाम लिया. दिल्ली में कांग्रेस के कार्यालय में इसकी घोषणा हुई जहां गोहिल, उपेंद्र कुशवाहा, शरद यादव, तेजस्वी यादव, अहमद पटेल और जीतन राम मांझी मौजूद थे.

क्या बिहार में महागठबंधन में कांग्रेस 'बड़े भाई' की भूमिका में होगी, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर सही समय देखते हुए सही फैसला लिया जाएगा. चालीस सीटों पर पार्टी तैयारी कर रही है. हम सिर्फ अपनी सीटें ही नहीं जीतना चाहते बल्कि ये भी चाहते हैं कि सहयोगियों को भी जीत मिले. हमारा गठबंधन बढ़ रहा है.

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर राफेल के मुद्दे पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि 2012 में यूपीए सरकार के दौरान जो कीमतें तय की गई थीं मौजूदा सरकार ने उसके मुकाबले कई गुना ज्यादा कीमतों में विमान खरीदा. वहीं सूबे की नीतीश कुमार सरकार की सरकार को खरी-खोटी सुनाते हुए उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. दिनदहाड़े वैशाली जिले में बड़े व्यवसायी गुंजन खेमका की हत्या कर दी गई.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली प्रोटेस्ट: पुलिस ने हटवाए 500 सोशल मीडिया पोस्ट, पाकिस्तानी कनेक्शन का दावा
दिल्ली प्रोटेस्ट: पुलिस ने हटवाए 500 सोशल मीडिया पोस्ट, पाकिस्तानी कनेक्शन का दावा
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
'पहली बार ऐसा हुआ कि...', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'पहली बार ऐसा हुआ कि...', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget